फॉण्ट कनवर्टर NEW

चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति ने शुरू की तैयारी, कल होगा भूमि पूजन

रांची में आगामी दुर्गा पूजा 2026 की तैयारियां शुरू होने जा रही हैं। इसी क्रम में चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की ओर से पंडाल निर्माण कार्य के शुभारंभ

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : रांची में आगामी दुर्गा पूजा 2026 की तैयारियां शुरू होने जा रही हैं। इसी क्रम में चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की ओर से पंडाल निर्माण कार्य के शुभारंभ के लिए भूमि पूजन और खूंटी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह धार्मिक अनुष्ठान बुधवार सुबह 10:30 बजे चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा पंडाल स्थल पर होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह करेंगे।

समिति की ओर से श्रद्धालुओं, समाज के लोगों और गणमान्य अतिथियों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। सदस्यों ने बताया कि भूमि पूजन के साथ ही भव्य दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का कार्य आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगा।

समिति ने लोगों से इस शुभ अवसर पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Read More : छात्र आंदोलन के 12वें दिन CM हेमंत सोरेन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जल्द होगा उचित निर्णय

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram