फॉण्ट कनवर्टर NEW

छात्र आंदोलन के 12वें दिन CM हेमंत सोरेन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जल्द होगा उचित निर्णय

रांची में JPSC और JSSC को लेकर छात्रों का आंदोलन 12वें दिन भी जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहली बार इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : रांची में JPSC और JSSC को लेकर छात्रों का आंदोलन 12वें दिन भी जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहली बार इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

मोरहाबादी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि JPSC मामले को लेकर सरकार गंभीर है और पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस दिशा में पहले ही कदम उठाए हैं और निष्पक्ष जांच की प्रक्रिया चल रही है।

सीएम ने कहा कि छात्रों की मांगों को ध्यान में रखते हुए समय आने पर उचित निर्णय लिया जाएगा। सरकार राज्य के हित में पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

वहीं, छात्रों के आंदोलन को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि सरकार छात्रों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है।

भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मामले में जल्द फैसला लिया जाना चाहिए। उन्होंने 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram