Chainpur (Gumla) News: अनुमंडल क्षेत्र में अवैध बालू उठाव और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मझगांव क्षेत्र से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जप्त किया।निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि जप्त किए गए ट्रैक्टर में न तो नंबर प्लेट लगी थी और न ही चालक के पास बालू उठाव से संबंधित कोई वैध कागजात मौजूद थे।

इस खबर को भी पढ़ें : गुमला में अवैध बालू उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त

प्रशासन को चकमा देने के लिए बिना नंबर के वाहनों का उपयोग करना खनन माफियाओं की पुरानी रणनीति रही है, जिस पर इस बार SDO ने सख्त रुख अपनाया।मौके पर मौजूद डुमरी थाना प्रभारी शशि प्रकाश को SDO पूर्णिमा कुमारी ने सख्त निर्देश दिए कि वाहन को तुरंत जप्त कर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध खनन और परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

SDO पूर्णिमा कुमारी ने कहा कि अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना और बिना चालान के खनिज का उठाव करना कानूनन अपराध है। ऐसे वाहनों और उनके मालिकों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मझगांव और आसपास के इलाकों से लगातार अवैध तरीके से बालू का उठाव किया जा रहा था, जिस पर इस कार्रवाई से लगाम लगने की उम्मीद है।

Share.
Exit mobile version