Chainpur News: संत अन्ना स्कूल के पास शुक्रवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। इस हादसे में टिंटानगर के अजीत नायक, पिता दीपक नायक, घायल हो गए।

एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया

मिली जानकारी के अनुसार अजीत नायक अपनी मोटरसाइकिल से चैनपुर साप्ताहिक बाज़ार जा रहे थे, तभी अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाने से वे गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायल को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर गति नियंत्रण और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

Share.
Exit mobile version