फॉण्ट कनवर्टर NEW

अनिल अंबानी के घर पर CBI का छापा: 17,000 करोड़ लोन घोटाले की जांच तेज

India News: उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें अब एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के बाद अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार सुबह 7 बजे से अंबानी के घर और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर छापेमारी

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें अब एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के बाद अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार सुबह 7 बजे से अंबानी के घर और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई 17,000 करोड़ रुपये के कथित बैंक लोन फ्रॉड मामले से जुड़ी हुई है।

17,000 करोड़ बैंक लोन फ्रॉड का है मामला

मुंबई के कफ परेड स्थित सीविंड अपार्टमेंट में अनिल अंबानी के आवास पर सुबह-सुबह 7 से 8 अधिकारी सर्च ऑपरेशन करने पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, CBI यस बैंक और अंबानी की कंपनियों के बीच हुए पैसों के लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

खंगाले जा रहे दस्तावेज

CBI ने इससे पहले रिलायंस कम्युनिकेशंस के प्रमोटर्स के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की थीं। इसके बाद शनिवार को रिलायंस ग्रुप के दफ्तरों और अंबानी से जुड़े ठिकानों पर तलाशी ली गई। अधिकारियों के अनुसार, यह जांच एसबीआई को हुए 2000 करोड़ रुपये के नुकसान से भी जुड़ी हुई है।

ED की जांच में सामने आईं गड़बड़ियां

इससे पहले ED ने रिलायंस ग्रुप से जुड़ी 50 संस्थाओं और 25 व्यक्तियों पर छापेमारी की थी। जांच में सामने आया कि बिना वेरिफाइड सोर्स वाली कंपनियों को लोन जारी किए गए, एक ही डायरेक्टर और पते पर कई कंपनियां रजिस्टर्ड थीं, लोन फाइलों में जरूरी दस्तावेज मौजूद नहीं थे और शेल कंपनियों के नाम पर नए लोन मंजूर किए गए।

ED सूत्रों का कहना है कि 2017-2019 के बीच यस बैंक ने अंबानी की कंपनियों को लोन जारी किए थे, और इसके बदले बैंक प्रमोटर्स को मोटा पैसा मिला था। इसी कड़ी को लेकर रिश्वत और कनेक्शन की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram