Ranchi: बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बुढ़मू थाना क्षेत्र के इचापीड़ी गांव निवासी विजय कुमार सिंह की पत्नी नीशू सिंह ने सोमवार सुबह कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर बुढ़मू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।
कारणों का नहीं चला है पता
परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी है। फिलहाल किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
