Ranchi News: बुढमु प्रखंड अंजुमन एंड वेलफेयर ट्रस्ट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। समारोह में ट्रस्ट के सदर, सेक्रेटरी, खजांची और ज्वाइंट सेक्रेटरी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में समाज के लोगों की अच्छी खासी मौजूदगी रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार बैठा उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों की भूमिका समाज को सही दिशा देने में बेहद अहम होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की मदद के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
इस खबर को भी पढ़ें : जमीअतुल हवारीन झारखंड का सेमिनार, अंजुमन इस्लामिया चुनाव और मतदाता पुनरीक्षण पर जागरूकता अभियान तेज
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ओबेदुल्ला काश्मी भी शामिल हुए। इसके अलावा प्रखंड अंजुमन इस्लामिया मांडर के सदर नुरुल्लाह हबीब नदवी, सेक्रेटरी अफरोज हुसैन और खजांची अनामुल्लाह नदवी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
शपथ ग्रहण के दौरान सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि अंजुमन एंड वेलफेयर ट्रस्ट समाजसेवा का एक मजबूत मंच है और इसके माध्यम से गरीबों, जरूरतमंदों और युवाओं के लिए सकारात्मक पहल की जा सकती है।
समारोह में चुनाव कमेटी के सभी सदस्यों को शांतिपूर्ण और सफल चुनाव संपन्न कराने के लिए दिल से मुबारकबाद और धन्यवाद दिया गया। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि नई कमेटी के नेतृत्व में ट्रस्ट के सामाजिक और कल्याणकारी कार्य और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे।



