फॉण्ट कनवर्टर NEW

मौत का तांडव! ललपनिया घाटी में सामने से टकराईं दो बाइकें, 2 युवकों की दर्दनाक मौ’त

Bokaro News: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल गांव के समीप ललपनिया घाटी में दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर में मौके पर ही दो युवकों की दर्दनाक मौत हो

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल गांव के समीप ललपनिया घाटी में दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर में मौके पर ही दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं।

यह घटना मंगलवार को हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में भर्ती कराया। हालांकि, दो युवकों को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों की पहचान और घायलों का हाल

मृतकों की पहचान तुलबुल निवासी रवि प्रसाद (38 वर्ष) और मंशु महली (16 वर्ष) के रूप में हुई है।

गोमिया के बीडीओ (BDO) और सीओ (CO) ने सूचना पाकर सीएचसी (CHC) का दौरा किया और गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को तुरंत बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल रेफर कराया। वहीं, तीसरे घायल का इलाज ललपनिया स्थित टीटीपीएस अस्पताल में चल रहा है।

कैसे हुई दुर्घटना?

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रवि प्रसाद अपने साथी दिलीप प्रजापति के साथ बाइक से ललपनिया की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान, मंशु महली भी अपनी बाइक से विपरीत दिशा से ललपनिया की ओर जा रहा था। तुलबुल गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंशु की बाइक पर सवार 4 वर्षीय बच्चा सड़क किनारे जा गिरा। सौभाग्य से, इतनी बड़ी टक्कर के बावजूद बच्चा फिलहाल सुरक्षित है।

गोमिया के सीओ आफताब आलम ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हुई है और तीन घायल हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram