Bokaro News: बोकारो जिले में छठ महापर्व के दिन हुई आईआरबी जवान अजय यादव उर्फ सोनू की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी बलराम तिवारी उर्फ अंकित तिवारी (25) और सह-आरोपी सूरज कुमार उर्फ पप्पु कुमार (21) को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों को धनबाद जिले से पकड़ा गया है। एसडीपीओ चास प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बोकारो एसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) ने लगातार निगरानी और तकनीकी ट्रैकिंग के जरिए इन दोनों को 5 नवंबर को गिरफ्तार किया।
आपराधिक पृष्ठभूमि और भागने की साजिश का खुलासा
इस खबर को भी पढ़ें: बोकारो में खून से सनी छठ की शाम: छुट्टी पर आए IRB जवान की गोली मारकर ह’त्या
सह-आरोपी सूरज उर्फ पप्पु कुमार के खिलाफ भी चोरी और वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं (चास थाना कांड संख्या 337/23)।
पुलिस की जांच के अनुसार, 27 अक्टूबर को दोनों ने मिलकर पहले से योजना बनाकर अजय यादव को गोली मार दी और तुरंत बाइक से फरार हो गए। वारदात के बाद वे बिहार भाग गए, जहां उन्होंने बाइक एक रिश्तेदार के पास छिपा दी और खुद दूसरे स्थान पर चले गए।
इस खबर को भी पढ़ें: छठ पर IRB जवान की हत्या से भड़के DC बोले- अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं
SIT ने जब उन्हें ट्रैक किया, तो वे लगातार धनबाद, गोविंदपुर और बरवाअड्डा के बीच ठिकाने बदल रहे थे। आखिरकार दोनों को गिरफ्तार कर बोकारो लाया गया, जहां उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। उनकी तलाश जारी है।



