Bokaro news:- बोकारो विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्वेता सिंह के द्वारा चास प्रखंड अंतर्गत तेतुलिया मौजा एवं NH-23 बारी को-ऑपरेटिव मोड़ के बीच,गरगा नदी पर बनने वाले नए उच्चस्तरीय पुल का शिलान्यास किया।
विधायक ने कहा की यह पुल आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाने के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिक-सामाजिक प्रगति को नई रफ्तार देगा।इस नए पुल के निर्माण से आवागमन सुरक्षित,सुगम और तेज होगा।स्थानीय व्यापार और सामाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
विधायक ने अपने सम्बोधन मे यह भी आश्वाशन दिया की भविष्य मे बारी को ऑपरेटिव क्षेत्र को विकसित करने के लिए और भी कार्य धरातल पर किए जाएंगे जिससे क्षेत्र की जनता को सहूलियत मिलेगी|इस शिलान्यास के अवसर पर बारी कॉपरेटिव के दीनानाथ पांडे,पी.सी.सिंह,रेनू देवी, मनीष कुमार,जगदीश प्रसाद,रमेश सिंह,सतीश कुमार,उदय बाबू सिंह,के ऐ पी वर्मा,आनंदी सिंह भागवत कुशवाहा,डा श्रीमती कुसुम प्रकाश,विनय कुमार सिंह,अरविन्द यादव एवं वरीय गणमान्य जन उपस्थित रहे|
