कोडरमा: कोडरमा जिले में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। डोमचांच थाना क्षेत्र के रायडीह मोड़ के पास कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर हाइवा और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है।
नवलशाही से डोमचांच जा रहा था हाइवा
मिली जानकारी के अनुसार, हाइवा (जेएच 10 सीक्यू 2093) नवलशाही की ओर से डोमचांच जा रहा था। दूसरी तरफ ऑटो (जेएच 02 बीएक्स 8155) डोमचांच से नवलशाही की ओर आ रहा था। इसी दौरान रायडीह मोड़ के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल में इलाज के दौरान दो की मौत
घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के नूरी मस्जिद निवासी अकबर अली और डोमचांच के फुलवरिया स्थित रामनगर निवासी 55 वर्षीय जीवन मेहता उर्फ मंगरू मेहता के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा
वहीं, घायल ऑटो चालक की पहचान तिलैया थाना क्षेत्र के भादोडीह निवासी सलीम के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।
हादसे से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम
दो लोगों की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस लोगों को समझाकर जाम हटाने की कोशिश में जुटी रही। इस बीच दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
- झारखंड CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर
- झारखंड NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा
- #ट्रेंडिंग गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक
- #ट्रेंडिंग झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत









