Jamshedpur News: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के नीलडीह आमबागान में बुधवार देर रात डांडिया नाइट कार्यक्रम के दौरान हिंसा का बड़ा मामला सामने आया। पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर चापड़ से हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में भर्ती, भगदड़ मची

घायलों की पहचान श्रवण और अनुराग के रूप में हुई है। दोनों को स्थानीय लोगों ने तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, दोनों को एक युवक लकी बाहर बुलाकर ले गया। तभी करीब 20-25 युवक एक साथ आ धमके और दोनों पर हमला कर दिया। तेज धारदार हथियार से किए गए वार से दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share.
Exit mobile version