Bokaro News: स्वास्थ्य विभाग द्वारा कसमार प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। बीडीओ नम्रता जोशी, सीओ नरेन्द्र कुमार सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी मो० डॉ नवाब, विधायक प्रतिनिधि मो० शेरे आलम, सांसद प्रतिनिधि बानेश्वर महतो, 20सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। बीडीओ नम्रता जोशी ने कहा कि स्वास्थ्य मेला का लाभ मरीजों को उठाना चाहिए। अपने स्वास्थ्य के प्रति हर व्यक्ति को सजग रहने की जरूरत है।
सरकार की यह बेहतर कार्यक्रम है। स्वास्थ्य मेला में सामान्य ओपीडी, आयुष्मान कार्ड, डिजीटल हेल्थ कार्ड, टीवी एवं मलेरिया जांच, शिशु स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच, महिला ओपीडी एवं एएनसी, एनिमिया परामर्श एवं दवा वितरण, डेंटल ओपीडी, कैंसर नियंत्रण, यूनानी ओपीडी, कुष्ठ रोग जांच, दिव्यांग मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना आदि के स्टाॅल लगाये गये थे। इस दौरान दर्जनों लोगों ने स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां ली। मौके पर स्थानीय मुखिया गीता देवी, डॉ रेखा कुमारी, डॉ पवन कुमार, डॉ हरिपद सोरेन, डॉ परमेश्वर महतो, डॉ पवन कुमार, डॉ मानस कपरदार, डॉ तनवीर फातमा, डॉ संतोष महतो पीएसआई इंडिया मो मंजूर रहमान खान, बीपीएम बंकीम चंद्र महतो, निमाय कुमार वर्मा, शैलेश ठाकुर, मुरारी, विनिता भेंगरा आदि स्वास्थ्य कर्मी, बीटीटी, स्वास्थ्य सहिया आदि मौजूद थे।

Share.
Exit mobile version