Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पत्रकार प्रताड़ना के आरोपों को लेकर भाजयुमो ने खोला मोर्चा

Untitled 266

रांची: पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शनिवार को रांची में धरना-प्रदर्शन किया। लोकभवन के पास नागाबाबा खटाल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अभिषेक भारती की रिहाई के साथ विधायक भूषण बाड़ा पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने महिलाओं और आदिवासी बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए सरकार से पूरे मामले में कार्रवाई करने की मांग की।

यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर

अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर जताया विरोध

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी और उनके साथ कथित पुलिस प्रताड़ना का मामला गंभीर है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को अपनी बात रखने और सच्चाई सामने लाने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।

शशांक राज ने राज्य में महिला सुरक्षा, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने विधायक भूषण बाड़ा पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही कहा कि कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा

सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग

भाजयुमो जिला अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने कहा कि राज्य सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों की स्वतंत्रता और आदिवासी बेटियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। भाजयुमो इन मुद्दों को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगा।

विधायक के नार्को टेस्ट की मांग उठाई

भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक, प्रतुल शाहदेव और अजय साह ने भी प्रदर्शन को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार अभिषेक भारती के साथ कथित मारपीट और प्रताड़ना के आरोपों की जांच कराने की मांग की।

नेताओं ने विधायक भूषण बाड़ा के नार्को टेस्ट की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पीड़ित नाबालिग आदिवासी बच्ची को न्याय मिलना चाहिए।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने किया। प्रदर्शन में रमेश सिंह, मुंचुन राय, ललित ओझा, राहुल चौधरी, अमित साहू, पूजा सिंह, सतीश सिंह, बबन बैठा, संजय महतो, रंजीत सहदेव, जितेंद्र वर्मा समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने पत्रकार अभिषेक भारती की रिहाई, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात कही।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें