फॉण्ट कनवर्टर NEW

BSEB Inter Exam 2026: दो स्तर की तलाशी के बाद ही एंट्री, सीसीटीवी का पहरा

Patna: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की 12वीं यानी इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा आज सोमवार से पूरे प्रदेश में शुरू हो गई। राज्य के 1762 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखी गई। इस वर्ष कुल 13.17 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की 12वीं यानी इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा आज सोमवार से पूरे प्रदेश में शुरू हो गई। राज्य के 1762 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखी गई। इस वर्ष कुल 13.17 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा ‘कदाचार मुक्त’ (Cheating-free) होगी और किसी भी नियम के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दो चरणों की तलाशी और वीडियोग्राफी

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम हैं कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। परीक्षार्थियों को हॉल के भीतर जाने से पहले दो स्तर की सघन तलाशी (Frisking) से गुजरना पड़ रहा है। केंद्र के 200 मीटर के दायरे में अनधिकृत लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। पूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जा रही है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

छात्राओं के लिए ‘पिंक’ मॉडल सेंटर्स की सौगात

इस बार की परीक्षा में महिला सशक्तिकरण की झलक भी देखने को मिल रही है। पूरे बिहार में 152 ‘मॉडल परीक्षा केंद्र’ बनाए गए हैं, जहाँ केवल छात्राएं परीक्षा दे रही हैं। इन केंद्रों की खास बात यह है कि यहाँ तैनात मजिस्ट्रेट, वीक्षक (Invigilators) और सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं ही हैं। अकेले पटना में 4 ऐसे मॉडल केंद्र बनाए गए हैं, जो फूलों और गुब्बारों से सजे नजर आए।

13 फरवरी तक चलेगा ‘परीक्षा उत्सव’

आज पहले दिन पहली पाली में जीव विज्ञान और दर्शनशास्त्र की परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में अर्थशास्त्र का पेपर है। 13 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने हेतु 15 मिनट का अतिरिक्त ‘कूल-ऑफ’ समय दिया गया है। बोर्ड ने कड़ाई बरतते हुए मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच और किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है।

इस खबर को भी पढ़ें : BSEB 9वीं रजिस्ट्रेशन शुरू! जानिए क्या लगेगा डॉक्यूमेंट और कितनी है फीस

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram