Bokaro News: आवाज़ प्रतिनिधि चंदनकियारी।चंदनकियारी में लाइब्रेरी निर्माण को लेकर जिले के उपायुक्त अजयनाथ झा ने बुधवार को चंदनकियारी पंहुचे। जहां उन्होंने कई सरकारी भवन का अवलोकन किया। ताकि यहां के बच्चों को पढ़ाई के लिए सटीक एवं अनुकूल वातावरण मिल सके। इस दौरान उन्होंने चंदनकियारी उच्च विद्यालय, रविन्द्र भवन, कम्युनिटी हॉल आदि को देखा। मौके पर उपायुक्त ने बताया कि सरकार के निर्देश पर हर पंचायत में एक एक  लाइब्रेरी खोलने का निर्देश हैं। जिसमे प्रखंड मुख्यालय में एक ऐसी लाइब्रेरी खोला जाएगा। जहां यहां के बच्चे सात दिन चौबीस घंटे पढ़ाई कर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी समेत बौद्धिक विकास हो सके।  कहा कि चंदनकियारी से के बच्चे बोकारो के लाइब्रेरी में जाकर पढ़ाई करते हैं। ऐसे बच्चों को अब यहाँ ही ऐसा माहौल मिल सकेगा। बताया कि यहँ पहले से ही एक लाइब्रेरी बिलकुल बनकर तैयार  हैं।  जिसका बेंच डेस्क समेत कई  जरूरत से ज्यादा आय हैं। जिसे उपयोगिता में लाकर नई लाइब्रेरी खोलना हैं। अगले एक दो दिनों में यह कारगर हो जाएगा। बोकारो में पहले से ही एक लाइब्रेरी चल रहा हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने आगे बताया कि चंदनकियारी में 62 विद्यालयों में सरकारी शिक्षकों की कमी हैं। हालफिलहाल ही सहायक आचार्यो की नियुक्ति हो रही हैं। राज्य सरकार इसके लिए चिंतित है। जहां शिक्षक नहीं हैं वहाँ अरेंज करके शिक्षक मुहैया कराया जाएगा। शिक्षक की कमी से बच्चों की पढ़ाई बाधित नही होगा। वही चंदनकियारी में वर्षो से बंद जलापूर्ति योजना के बारे बताया गया कि विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात कर आवश्यक जानकारी लेकर उचित पहल किया जाएगा।मौके पर उपस्थित बि डी ओ अजय कुमार वर्मा,सी ओ रवि कुमार आनंद, इसके अलावा और पदाधिकारी उपस्थित

Share.
Exit mobile version