Bokaro news :- वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कचरा उठाव से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से चास नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस क्रम में महापौर भोलू पासवान एवं उपमहापौर पूजा कुमारी ने संयुक्त रूप से 10 टिपर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न वार्डों के लिए रवाना किया।
नगर निगम के अनुसार, इन वाहनों के संचालन से वार्डों में कचरा संग्रहण एवं उठाव कार्य में तेजी आएगी, जिससे स्वच्छता संबंधी समस्याओं का अधिक प्रभावी ढंग से समाधान किया जा सकेगा। यह पहल नागरिकों को बेहतर एवं सुदृढ़ सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। उपस्थित जनप्रतिनिधियों में श्रीमती मुक्ता कुमारी, आशा कुमारी, मोसलीम अंसारी, कैसर अफरोज, प्रमोद कुमार, सपन कुमार उर्फ मिनी, मंजू देवी, ममता देवी, राजन सिंह, राखी देवी, साहाना फ़िरदौस, अमोद कुमार, विष्णु कुमार मिश्रा, कौशल्या राय, मोहम्मद इमरान, कनक कुमार, अंबुज मंडल, प्रभा देवी, सुमन कुँअर राय, उत्तम गोप, राहुल कुमार एवं पिंटू राय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर सहयोग एवं प्रयास जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
