फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा में अफीम की बड़ी खेप पकड़ी, 985 ग्राम के साथ दो गिरफ्तार

Chatra news: चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को चतरा पुलिस ने सिमरिया थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी कार्रवाई में 5 लाख रु मूल्य के 985 ग्राम मादक पदार्थ अफीम के साथ मोटरसाइकिल सवार दो तस्करों

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra news: चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को चतरा पुलिस ने सिमरिया थाना क्षेत्र में हुई एक बड़ी कार्रवाई में 5 लाख रु मूल्य के 985 ग्राम मादक पदार्थ अफीम के साथ मोटरसाइकिल सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। सिमरिया अनुमंडल मुख्यालय में आज आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहब ने बताया कि सुचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति लावालौंग थाना क्षेत्र से अफीम की खेप लाकर पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की बिक्री करने जाने वाले हैं।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लावालौंग-बगरा रोड में मोटरसाईकिल से आ रहे दो व्यक्ति को अवैध अफीम के साथ पकड़ा गया। बताया कि बरामद अफीम का अनुमानित मूल्य लगभग 5 लाख रु है। गिरफ्तार तस्करो में लावालौंग थाना क्षेत्र के टुनगुन गांव निवासी सुधीर ठाकुर (32 वर्ष) पिता-नान्हू ठाकुर एवं खनगड्डा गांव के सुरेश गंझू (35 वर्ष) पिता-स्वः सोमर गंझू का नाम शामिल है।

इस संदर्भ में सिमरिया थाना काण्ड संख्या 145/26, दिनांक-17.08.2026, धारा- 08/17(बी)/18(सी)/28/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज कर गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।छापामारी दल में सिमरिया के अंचलाधिकारी,सिमरिया थाना प्रभारी पुअनि अमित कुमार गुप्ता,आ0/292 संजीव कुमार,आ0/273 शंकर प्रसाद मेहता एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram