दुगदा।बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने विधायक मद से बनने वाली दुगदा उत्तरी पंचायत में दो जनहित योजनाओं का शिलान्यास शनिवार को किया। विधायक द्वारा शिलान्यास किए गए योजनाओं में दुगदा उत्तरी पंचायत के चंदुआडीह बीसीसीएल कालोनी में हनुमान मंदिर काली मन्दिर स्थित सामुदायिक भवन का तीन लाख की राशि से जीर्णोद्धार एवं रेलवे पूजा पंडाल के पीछे पाँच लाख की राशि से सफाई एवं नाली निर्माण कार्य शामिल है।मौके पर मुख्य रूप से दुगदा उत्तरी मुखिया चंदन सिंह,पंचायत समिति सदस्य धनपाल,उप मुखिया सुरज देव चौहान,कांग्रेस पार्टी के चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष प्रभुदयाल सिंह,संतन सिंह,राजद के राज्य परिसद सदस्य
बोढन यादव,अच्छेवर साव,मंटू महथा,खुर्शीद आलम, पूर्व मुखिया गणेश दास,रजनीश दास,रूपलाल गोप,विश्वनाथ दयाल राम,ज्योतिष चौहान,मीना देवी आदि दर्जनों लोग उपस्थित थें।



