Bihar News: “मानव शक्ति के तीन काम शिक्षा, सेवा और मतदान, छोड़कर अपने सारे काम, चलो 6 नवंबर को मतदान”—इन गगनभेदी नारों के साथ छपरा के इसुआपुर में छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस अभियान का उद्देश्य था कि हर मतदाता 6 नवंबर को मत केंद्र पहुंचे और लोकतंत्र को मजबूत बनाए। रंगोली और मेहंदी से जगाई मतदान की अलख शांति रमन प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, इसुआपुर की छात्राओं ने ईएलसी समन्वयक दिव्या कुमारी के नेतृत्व में गांव-गांव घूमकर घर-घर दस्तक दी। साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों को मतदान के महत्व के…
Author: Samsul Haque
Bihar News: बिहार के चर्चित आईपीएस अफसर, सिंघम और सुपरकॉप के नाम से मशहूर शिवदीप वामनराव लांडे ने अपने 18 साल के उल्लेखनीय पुलिस करियर को अलविदा कहकर राजनीति में कदम रख दिया है। उन्होंने अररिया और मुंगेर के जमालपुर विधानसभा क्षेत्रों से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस्तीफे के पीछे जनहित की सोच 2006 बैच के बिहार कैडर के इस आईपीएस अधिकारी ने 19 सितंबर 2024 को सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा सार्वजनिक कर दिया था। पूर्णिया रेंज का आईजी बनाए जाने के महज 13 दिन बाद लिए इस फैसले ने न सिर्फ पुलिस महकमे…
Patna News: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के मौके पर नियुक्त विभिन्न कार्यालय संवर्गों के जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वास्थ्य कारणों से चुनाव ड्यूटी से मुक्ति पाने के लिए आवेदन किया है, उनके लिए प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। आदेशानुसार, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सारण द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड के समक्ष संबंधित कर्मचारी को उपस्थित होकर स्वास्थ्य जांच करानी होगी। मेडिकल बोर्ड की बैठक 14, 15 एवं 16 अक्टूबर को जिला अतिथि गृह सभागार में आयोजित होगी, जिसमें उनके स्वास्थ्य के आधार पर छूट का निर्णय लिया जाएगा। मेडिकल छूट के लिए आवेदन करने वाले कर्मचारियों…
Bihar News: एसएसबी 56वीं वाहिनी की भारत-नेपाल सीमा चौकी ने बुधवार शाम बेला वार्ड संख्या आठ के पास छापेमारी कर 33 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 197/4 के समीप, भारतीय क्षेत्र के भीतर लगभग 100 मीटर की दूरी पर की गई। गिरफ्तार तस्करों में दो नेपाली नागरिक व एक भारतीय व्यक्ति शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक नेपाल से तस्करी कर ब्राउन शुगर अररिया लाया जा रहा था। लेकिन ऐन मौके पर एसएसबी की विशेष नाका टीम ने तस्करों को घेर लिया और उन्हें मौके पर दबोच लिया। गिरफ्तार तस्करों से…
Bihar News: ट्रेन यात्रियों के मोबाइल चोरी और साइबर फ्राॅड से जुड़े मामले में मुजफ्फरपुर रेल साइबर थाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। केस के अनुसार, तीन आरोपी—सोनू कुमार, सुजीत कुमार और रौशन कुमार—यात्रियों के मोबाइल चोरी कर उनसे साइबर फ्राॅड तथा एटीएम से अवैध निकासी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। रेल साइबर थाना ने कांड संख्या 05/25 के तहत केस दर्ज किया और जांच में आरोपियों के आपराधिक इतिहास व घटनाओं की पुष्टि हुई। रौशन कुमार को 7 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि सोनू कुमार को…
Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सारंडा के 314.68 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को वन्यजीव सैंक्चुअरी (अभयारण्य) घोषित करने के आदेश को लेकर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि यह मांग वे पिछले पांच वर्षों से लगातार रखते आ रहे थे, लेकिन सरकार हीला-हवाली कर रही थी। सरयू राय ने बयान में बताया कि जब झारखंड सरकार के वन विभाग ने जून 2025 में सर्वोच्च न्यायालय में शपथ पत्र देकर कहा कि सरकार 557 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सैंक्चुअरी बनाएगी, तब बीच में दुविधा उत्पन्न हुई थी। जबकि 1968 में तत्कालीन बिहार सरकार ने अधिसूचना संख्या…
Dhanbad News: केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर काली बस्ती में बुधवार देर रात पारिवारिक विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया, जब चचेरे भाई दीनदयाल कुमार ने अपनी बहन संगीता कुमारी को गोली मार दी। घटना के वक्त परिवार की महिलाओं के बीच झगड़ा चल रहा था। इस दौरान पुरुष भी शामिल हो गए। इसी बीच दीनदयाल ने पिस्तौल निकालकर तीन-चार राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली संगीता की दाहिनी जांघ में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने संगीता को तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा…
Ranchi News: झारखंड में शुक्रवार यानी 10 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी बांग्लादेश और उससे सटे क्षेत्रों में बने निम्न दबाव से राज्य के कुछ इलाकों में बारिश का असर पड़ सकता है। पिछले 24 घंटे में धनबाद जिले के गोविंदपुर में सबसे अधिक 37.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कुमारडूंगी, महेशपुर, बहरागोड़ा, पुलिया, मजगांव व गोविंदपुर समेत कई जगहों पर 10 से 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। गुरुवार को रांची व आसपास काले बादलों की वजह से सुबह…
Bokaro News: रोटरी क्लब हर साल महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए खास अभियान चलाता है, जिसका उद्देश्य शिक्षा, स्क्रीनिंग और जल्दी पहचान को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में चास रोटरी क्लब ने इस बार मेडिकेंट हॉस्पिटल के सहयोग से स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस स्वास्थ्य अभियान के दौरान डॉ. टी.एम. सिंह और डॉ. फिरहाना रुजिना ने उपस्थित महिलाओं को स्तन कैंसर के लक्षण, जोखिम और स्वयं जांच के महत्त्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कैंसर से जुड़े कई मिथकों का वैज्ञानिक आधार पर खंडन किया। डॉ. सिंह ने दोहराया…
Chatra News: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) के तहत पात्र लाभुकों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में DC ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद्यान्न का शत-प्रतिशत उठाव और वितरण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र लाभुक वंचित न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि खाद्य सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भवन प्रमंडल, चतरा के कार्यपालक अभियंता को सभी प्रखंड स्तरीय गोदामों की मरम्मति कार्य शीघ्र पूरा करने…
Bokaro News: बुधवार को बोकारो जिले में आदिवासी समाज ने कुर्मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करने के प्रस्ताव के खिलाफ एक विशाल आक्रोश रैली आयोजित की। जिले के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में लोग बिरसा मुंडा नया मोड़ चौक पर जुटे और बाद में जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। रैली में जयपाल नगर, बिरसा वासा, गुमला नगर, बांसगौड़ा और जिहादगढ़ जैसे क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए। आदिवासी नेताओं ने कहा कि कुर्मी समाज को एसटी में शामिल करने की मांग आदिवासी हक और पहचान पर…
Koderma News: झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा है कि राज्य में किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होगी और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों के साथ न्यायसंगत व्यवहार किया जाएगा। उन्होंने यह बयान झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (JJA) के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान दिया। संघ के संस्थापक शाहनवाज हसन ने विभिन्न जिलों के चार पत्रकारों के मामलों को विस्तार से रखा। इनमें जादूगोड़ा के पत्रकार सुशील अग्रवाल, बालूमाथ के पत्रकार सुरेंद्र गुप्ता, पूर्वी सिंहभूम के पत्रकार मणि शंकर भगत और धनबाद के पत्रकार अजीत सिन्हा के मामले शामिल थे। जादूगोड़ा के मामले में आरोप है कि थाना प्रभारी…
Chatra News: चतरा जिले के दिरीदाग पहाड़ी पर 8 अक्टूबर 2005 को माओवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए एसडीपीओ विनय भारती और अन्य जवानों को बुधवार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा शहर के कॉलेज रोड स्थित शहीद विनय भारती पार्क में आयोजित की गई। इस अवसर पर उपायुक्त (डीसी) कृतिश्री और एसपी सुमित कुमार अग्रवाल सहित कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि विनय भारती और उनके साथियों की वीरता और बलिदान नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस के साहसिक संघर्ष का प्रतीक हैं। ज्ञात…
Bokaro News: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अनुभव आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में डीपीएस बोकारो ने अपने छात्रों को सिंगापुर की एक विशेष शैक्षणिक यात्रा का अवसर प्रदान किया। चार दिवसीय इस ज्ञानवर्धक और रोमांचक यात्रा में 10 विद्यार्थियों सहित शिक्षकों और अभिभावकों की 14 सदस्यीय टीम शामिल रही। यह दल मंगलवार देर शाम बोकारो लौटा। छात्रों ने यात्रा को बेहद शिक्षाप्रद बताया—जहां उन्होंने स्वच्छता, आधुनिकता और नागरिक जिम्मेदारी के स्तर पर सिंगापुर के अनुकरणीय मॉडल को नजदीक से देखा। यात्रा के तहत विद्यार्थियों ने न्यूवॉटर प्लांट का दौरा कर जल प्रबंधन और…
Bokaro News: कांग्रेस के नवमनोनीत जिला अध्यक्ष जवाहर लाल महथा का मंगलवार को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सेक्टर 5 स्थित एनआईटी सभागार में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर झारखंड समन्वय समिति के सदस्य और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, स्थानीय विधायक श्रीमती श्वेता सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम से पहले जवाहर महथा ने मां छिन्नमस्तिका की पूजा-अर्चना की। बोकारो आगमन के दौरान पेटरवार से लेकर बोकारो नगर तक दो दर्जन से अधिक स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। शहर पहुंचने पर उन्होंने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर संगठन को मजबूत करने…
Chaibasa News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा रेलवे मार्केट स्थित डाकघर में 50 लाख रुपये की बड़ी धोखाधड़ी का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस घोटाले के आरोप में तत्कालीन उप डाकपाल विकास चंद्र कुलिया (46) को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि फरवरी 2023 से जून 2025 के बीच कुलिया ने डाकघर की विभिन्न बचत योजनाओं के खाताधारकों की राशि में हेराफेरी की और करीब 50,56,473 रुपये की फर्जी निकासी की। इस धनराशि का उपयोग उसने ऑनलाइन जुए और स्थानीय सट्टेबाजी में किया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने “डेल्टा एक्सचेंज”…
India News: कर्नाटक के तुमकुरु जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। मार्कोनाहल्ली डैम पर पिकनिक मनाने पहुंचे 15 लोगों का समूह अचानक तेज पानी के बहाव में फंस गया। डैम से अचानक पानी छोड़े जाने के कारण तेज धारा में सभी बह गए। घटना में अब तक दो लोगों के शव बरामद हो चुके हैं, जबकि चार अन्य अब भी लापता हैं। तुमकुरु के पुलिस अधीक्षक अशोक केवी ने बताया कि सभी लोग पिकनिक के लिए डैम क्षेत्र में पहुंचे थे और फोटो खींच रहे थे। तभी साइफन सिस्टम अपने आप सक्रिय हो गया और पानी का प्रवाह…
India News: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बीरंथुब इलाके में मंगलवार रात सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से भारी फायरिंग के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले। अब सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमें इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। सूत्रों के अनुसार, सर्च ऑपरेशन मंगलवार रात से शुरू होकर बुधवार सुबह भी जारी है। सुरक्षाबल राजौरी-कोटरणका-बुधाले मार्ग से गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने भी ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की…
India News: देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट में जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर एक बार फिर विवादित बयान देकर चर्चा में हैं। इस घटना के बाद उन्हें माफ कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि अगर “परमात्मा आदेश देंगे, तो वे दोबारा ऐसा ही करेंगे।” किशोर का कहना है कि यह उनका दिव्य कर्तव्य था और उन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। किशोर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में खजुराहो स्थित जावरी मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति को पुनर्स्थापित करने की याचिका खारिज करते समय सीजेआई की टिप्पणी से वे…
India News: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को राज्य चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि बिहार में मतदाता सूची से हटाए गए 3.66 लाख मतदाताओं का पूरा ब्यौरा अदालत के रिकॉर्ड में प्रस्तुत किया जाए। यह मामला एसआईआर प्रक्रिया (Special Intensive Revision) के तहत हटाए गए नामों से जुड़ी याचिकाओं में सुनवाई के दौरान सामने आया। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि चूंकि मसौदा मतदाता सूची और अंतिम सूची दोनों ही प्रकाशित हो चुकी हैं, इसलिए तुलनात्मक विश्लेषण के जरिए आवश्यक आंकड़े आसानी से उपलब्ध कराए जा सकते हैं। अदालत ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची की…
