फॉण्ट कनवर्टर NEW

राज्यसभा में रील्स और अश्लीलता पर गरमाया माहौल

New Delhi : संसद के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी सांसद राम गोपाल यादव ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान इंस्टाग्राम रील्स का मुद्दा उठाया। रील्स बनाने वालों पर भड़के प्रोफेसर यादव ने कहा कि लोग इसतरह के वस्त्र पहनते हैं, कि नजरें झुक

अपनी भाषा में पढ़ें

New Delhi : संसद के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी सांसद राम गोपाल यादव ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान इंस्टाग्राम रील्स का मुद्दा उठाया। रील्स बनाने वालों पर भड़के प्रोफेसर यादव ने कहा कि लोग इसतरह के वस्त्र पहनते हैं, कि नजरें झुक जाती हैं। सांसद यादव ने कहा कि किसी भी समाज में न्यूडिटी और एल्कोहलिज्म बढ़ जाता है तब कई सभ्यताएं नष्ट हो जाती हैं। प्रोफेसर यादव ने मोदी सरकार से रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की और जनसंघ के जमाने से ही भारतीय सभ्यता और संस्कृति की सुरक्षा का नारा भी याद दिलाया।

प्रोफेसर यादव ने कहा कि आज स्थिति ये है, कि कुछ प्लेटफॉर्म अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे हैं। विशेषकर इंस्टाग्राम रील्स का नाम लेना चाहूंगा। सपा सांसद ने कहा कि अनुमानों के मुताबिक युवा हर रोज औसतन तीन घंटे इंस्टाग्राम पर रील्स देखने, भद्दे सीरियल्स और भद्दे प्रोग्राम देखने में बिता रहे हैं।

प्रोफेसर यादव ने कहा कि आए दिन ऐसी खबरें देखने को मिल रही हैं कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, शादी हुई इसके बाद लड़के ने लड़की का मर्डर कर दिया। इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

वहीं, महाराष्ट्र से एनसीपी सांसद फौजिया खान ने ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण बच्चों पर पड़ रहे प्रभाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने पुणे में एक बच्चे के सुसाइड का भी जिक्र कर इस लेकर नियम बनाने की मांग की। इसके पहले, पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने भी सोशल मीडिया के द्वारा नफरत फैलाने का मुद्दा उठाया। आप सांसद विक्रमजीत ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के लिए ऐसा कुछ लिखा था हम सदन में बोल भी नहीं सकते। उन्होंने कहा कि इससे सोसाइटी में टेंशन हो रही है।

इस खबर को भी पढ़ें : 1975 का साल.. जब हसीना और उनकी बहन को इंदिरा ने दी शरण

इस खबर को भी पढ़ें : लोग बनाते रहे वीडियो.. महिला ने लगा दी छलांग, जानें मामला..

इस खबर को भी पढ़ें : चाचा की मौत का इंतजार करने वालों पर शरद पवार गुट का प्रहार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram