फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

लोग बनाते रहे वीडियो.. महिला ने लगा दी छलांग, जानें मामला..

Indore : आसपास करीब 100 लोगों की भीड़ रही होगी। सब अपनी छतों पर खड़े होकर वीडियो बना रहे थे। हमारी बिल्डिंग के लोग दौड़ते हुए छत तक गए, लेकिन महिला ने किसी की बात नहीं मानी। पति को बार-बार कह रही थी पास मत

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Indore : आसपास करीब 100 लोगों की भीड़ रही होगी। सब अपनी छतों पर खड़े होकर वीडियो बना रहे थे। हमारी बिल्डिंग के लोग दौड़ते हुए छत तक गए, लेकिन महिला ने किसी की बात नहीं मानी। पति को बार-बार कह रही थी पास मत आना कूद जाऊंगी। पति से बच्चों का चेहरा दिखाने के लिए कहा। बच्चों का चेहरा देखते ही उसने छलांग लगा दी। नीचे जो लोग खड़े थे, वे वीडियो बनाने की जगह बचाने के लिए जाली या चद्दर ही लगा लेते तब शायद महिला बच जाती।

https://images.bhaskarassets.com/webp/thumb/512x0/web2images/521/2024/08/04/comp-35-3_1722791937.gif

अंगूरी बाई ने पति राहुल से विवाद के बाद तीसरे माले पर बनी टंकी से कूदकर सुसाइड कर लिया था। इस घटना का वीडियो रविवार देर शाम सामने आया। महिला यहां अपने दो बच्चे (5 और 3 साल), पति और (दादी-महिला की दादी) के साथ रह रही थी। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। जैसे ही कोई कॉलोनी में घटना या हादसे के बारे में पूछता है, सब सहम जाते हैं। अंगूरी बाई का पति निजी कंपनी में नौकरी करता है। पति शराब पीने का आदी है। वह आए मारपीट करता था। प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि इसी से परेशान होकर महिला ने ये कदम उठाया है। राहुल स्कूल से लेट आने पर उसके चरित्र पर शंका भी करता था। घटना के वक्त छत के तीसरे माले पर मौजूद कुछ रहवासियों ने बताया कि महिला अपने पति से बहुत ज्यादा चिढ़ी हुई थी।

इस खबर को भी पढ़ें : लेफ्टिनेंट साधना बनीं आर्मी मेडिकल सर्विस की पहली महिला डीजी

इस खबर को भी पढ़ें : मेरे पति की कोई गलती नहीं, कमजोर होने से टूटा होगा कोचिंग का गेट\

इस खबर को भी पढ़ें : संजय सिंह का मोदी सरकार पर आरोप: ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram