Chaibasa news: महिला कॉलेज चाईबासा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा दुम्बीसाई गांव में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 11 अप्रैल 2026 को एनएसएस वॉलेंटियर्स ने गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक स्कूल का दौरा किया।
कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अर्पित सुमन ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों का मुख्य उद्देश्य 0 से 6 वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य, पोषण और विकास में सुधार करना है। ये केंद्र कुपोषण कम करने, शिशु मृत्यु दर घटाने, बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का काम करते हैं। दुम्बीसाई गांव में दो आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं।
दौरे के दौरान वॉलेंटियर्स ने दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट, बाल कविताएं और नृत्य सिखाया। इसके अलावा प्राथमिक स्कूल दुम्बीसाई में भी बच्चों की संख्या कम पाई गई, जहां वॉलेंटियर्स ने बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा।
मौके पर मानकी दलपत देवगम और सिद्धार्थ पड़ेया भी उपस्थित रहे और वॉलेंटियर्स का मार्गदर्शन किया। विशेष शिविर की जानकारी डॉ. अर्पित सुमन ने दी।
Share.
Exit mobile version