Ranchi News: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना में हिरासत में लिए गए एक युवक के साथ मारपीट के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। जोनल आईजी मनोज कौशिक ने थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद और ओडी पदाधिकारी दिवाकर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

थाने में युवक की हुई थी पिटाई

सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले एक युवक को किसी मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। इस दौरान थाने की हाजत में युवक की पिटाई की गई। मामले की जानकारी सामने आने के बाद एसएसपी ने तुरंत एक सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया था।

आईजी ने रिपोर्ट के आधार पर की कार्रवाई

थाना प्रभारी के खिलाफ जब जांच रिपोर्ट जोनल आईजी को भेजी गई, तो उन्होंने इसे गंभीर मामला मानते हुए सख्त कदम उठाया। आईजी मनोज कौशिक ने कहा है कि पुलिसकर्मियों से अनुशासन और मर्यादा का पालन अपेक्षित है। जांच जारी है और आगे और भी कार्रवाई की जा सकती है।

Share.
Exit mobile version