फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

‘गृहमंत्री देश को बांट रहे हैं’! अमित शाह के बयान पर विपक्ष का भयंकर पलटवार

India News: संसद में एसआईआर (SIR) मुद्दे और बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लोकसभा में दिए गए बयान के बाद विपक्षी दलों ने गुरुवार को कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विपक्ष का सीधा आरोप है कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) घुसपैठियों

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

India News: संसद में एसआईआर (SIR) मुद्दे और बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लोकसभा में दिए गए बयान के बाद विपक्षी दलों ने गुरुवार को कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विपक्ष का सीधा आरोप है कि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) घुसपैठियों और मतदाता सूची में गड़बड़ी के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही है और देश के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

कर्नाटक-महाराष्ट्र का जिक्र: क्या चुनाव में वोटिंग पैटर्न से हुआ था हेरफेर?

शिवसेना-यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने गृहमंत्री के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नाटक के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव जीता, फिर भी राहुल गांधी ने यह जोर देकर कहा था कि कैसे वोटिंग पैटर्न में हेरफेर करने और मतदाताओं को हटाने की कोशिशें की जा रही थीं।

गृहमंत्री पर देश को बांटने वाले बयान देने का आरोप

प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे महाराष्ट्र का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि “महाराष्ट्र में दूसरे राज्यों से मतदाताओं को लेकर भाजपा के पक्ष में वोट कराए गए।” उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की गड़बड़ी को उजागर करना विपक्ष की जिम्मेदारी है, और देश के लोकतंत्र या चुनाव प्रक्रिया के हनन होने पर सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

इस खबर को भी पढ़ें : राज्यसभा में भयंकर घमासान! विपक्ष उठाएगा SIR मुद्दा, भाजपा देगी जवाब?

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सांसद राम गोपाल यादव ने तो गृह मंत्री के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा, “वह कुछ भी कह सकते हैं। वह देश के गृह मंत्री हैं। लेकिन ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए। गृह मंत्री देश की एकता का प्रतीक होते हैं। अगर गृह मंत्री खुद ऐसे बयान दें जो देश को बांटने वाले हों, तो यह उचित नहीं है।”

सपा सांसद राजीव कुमार राय ने भी आरोप लगाया कि भाजपा मूलभूत मुद्दों जैसे महंगाई, बेरोजगारी, गिरते रुपए, बढ़ती कीमतों और राष्ट्रीय सुरक्षा से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

वहीं, अमित शाह के ‘घुसपैठियों’ वाले बयान को कांग्रेस सांसद सप्तगिरी उलका ने बेबुनियाद बताया। उन्होंने तीखा सवाल किया, “क्या गृह मंत्री यह कहना चाहते हैं कि विपक्ष के लोग घुसपैठियों को पीएम या सीएम बनाना चाह रहे हैं? अगर घुसपैठिए देश में घुस गए हैं, तो उन्हें पहचानना और हटाना उनकी (अमित शाह) जिम्मेदारी है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा घुसपैठियों के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही है, जो देशहित में ठीक नहीं है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram