फॉण्ट कनवर्टर NEW

गुजरात में पत्नी की हैवानियत, शक में अंधी, सोते पति के प्राइवेट पार्ट पर डाला तेजाब!

India News: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में एक महिला ने अपने पति पर खौलता पानी और तेजाब डालकर उसे बुरी तरह झुलसा दिया। यह घटना सैटेलाइट थाना क्षेत्र की है, जहां 33 वर्षीय डिलीवरी वर्कर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों के मुताबिक,

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में एक महिला ने अपने पति पर खौलता पानी और तेजाब डालकर उसे बुरी तरह झुलसा दिया। यह घटना सैटेलाइट थाना क्षेत्र की है, जहां 33 वर्षीय डिलीवरी वर्कर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसके पेट, जांघ, पीठ, हाथ और प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म हैं।

पुलिस एफआईआर के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पीड़ित गहरी नींद में था। तभी उसकी 31 वर्षीय पत्नी अचानक गालियां देने लगी और कंबल खींच लिया। पहले उसने उस पर उबलता पानी फेंक दिया, और इसके बाद तेजाब की बोतल उठाकर पति पर फेंक दी। इतना ही नहीं, उसने उसके निजी अंगों पर भी तेजाब डाल दिया, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई।

शक के चलते भड़की थी पत्नी

पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला अपने पति पर किसी अन्य महिला से अवैध संबंध का शक करती थी। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। सैटेलाइट पुलिस स्टेशन के अनुसार, घटना से पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।

पीड़ित व्यक्ति ने अस्पताल के बिस्तर से ही पुलिस को बयान दिया और अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने महिला के खिलाफ आईपीसी की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

दो साल पहले की थी कोर्ट मैरिज

जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला और पीड़ित ने दो साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। यह दोनों की दूसरी शादी थी। महिला के पहले पति से एक छह साल का बेटा भी है, जबकि वर्तमान पति ने इस महिला से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला घरेलू कलह और आपसी अविश्वास से जुड़ा है। पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद की शिकायत थाने पहुंची थी। फिलहाल महिला फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram