फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में आवारा श्वानों के प्रबंधन के लिए बनेगा ABC सेंटर, निगम को मिले 2.10 करोड़ रुपये

रांची नगर निगम क्षेत्र में आवारा श्वानों के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए बड़ी पहल की गई है। राज्य सरकार और नगर विकास एवं आवास विभाग के सहयोग से

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रांची नगर निगम क्षेत्र में आवारा श्वानों के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए बड़ी पहल की गई है। राज्य सरकार और नगर विकास एवं आवास विभाग के सहयोग से Animal Birth Control (ABC) कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए रांची नगर निगम को 2.10 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है।

इस योजना को लेकर नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में ABC सेंटर के निर्माण, स्थल चयन, प्रशासनिक प्रक्रिया और टेंडर जारी करने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि आवारा श्वानों की नसबंदी, रेबीज टीकाकरण और बेहतर देखभाल के लिए मौजा बड़गाईं में भूमि चिन्हित की गई है। यहां प्रस्तावित केंद्र के माध्यम से श्वानों की संख्या को वैज्ञानिक और मानवीय तरीके से नियंत्रित किया जाएगा।

इसके अलावा चुटिया स्थित डॉग अस्पताल का भी नवीनीकरण कराया जा रहा है, ताकि पशुओं के इलाज और देखभाल की सुविधाएं बेहतर हो सकें। निगम ने शहर के 53 वार्डों में 57 स्थानों को डॉग फीडिंग जोन के रूप में चिन्हित किया है।

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ABC सेंटर निर्माण से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी कर जल्द टेंडर जारी किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता और तय मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में निगम के अभियंता, स्वास्थ्य शाखा के पदाधिकारी और अन्य संबंधित कर्मी मौजूद थे।

Read More ; अब महिलाएं होंगी और मजबूत! ‘सखी वार्ता’ में मिले अधिकार, कानून और आत्मनिर्भरता के गुर

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram