फॉण्ट कनवर्टर NEW

Raghav Juyal का नया गाना ‘आंखों से तूने 2.0’ आउट, रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा

राघव जुयाल की फिल्म 'भाई तेरा सुपरस्टार' का नया गाना 'आंखों से तूने 2.0' रिलीज हो गया है। इस रोमांटिक ट्रैक में राघव जुयाल और निहारिका एनएम की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री तथा 90 के दशक के लोकप्रिय गाने का नया अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा
आंखों से तूने 2.0

अपनी भाषा में पढ़ें

Mumbai: अभिनेता राघव जुयाल की आगामी फिल्म ‘भाई तेरा सुपरस्टार’ का बहुप्रतीक्षित गाना ‘आंखों से तूने 2.0’ रिलीज हो गया है। रिलीज के साथ ही यह रोमांटिक ट्रैक सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। गाने में राघव जुयाल और निहारिका एनएम की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ राघव का स्टाइलिश अंदाज भी दर्शकों को पसंद आ रहा है।

राघव ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

राघव जुयाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने की एक झलक साझा करते हुए इसके रिलीज की जानकारी दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अब जब आंखें ही सब कुछ कहने लगी हैं, तो दिल का धड़कना तो तय है। ‘आंखों से तूने 2.0’ अब रिलीज हो चुका है।” पोस्ट सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच गाने को लेकर उत्सुकता बढ़ गई थी। रिलीज के बाद दर्शक राघव के रोमांटिक अंदाज, उनकी सिग्नेचर डांस मूव्स और निहारिका एनएम के साथ उनकी स्क्रीन प्रेजेंस की सराहना कर रहे हैं।

90 के दशक के क्लासिक गाने का नया रूप

‘आंखों से तूने 2.0’ 90 के दशक के लोकप्रिय रोमांटिक गाने का रीक्रिएटेड वर्जन है। मूल गीत को कुमार शानू और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी। नए संस्करण में भी कुमार शानू और अलका याग्निक के साथ देव नेगी और पलक मुच्छल ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल मोहसीन शेख ने लिखे हैं, जबकि संगीत लिजो जॉर्ज ने तैयार किया है। वहीं, तुषार कालिया की कोरियोग्राफी ने इस ट्रैक को और आकर्षक बना दिया है।

‘भाई तेरा सुपरस्टार’ में दिखेगा अलग अंदाज

फिल्म ‘भाई तेरा सुपरस्टार’ एक हिंदी कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें राघव जुयाल अजय सिंह नाम के ऐसे युवक की भूमिका निभा रहे हैं, जो लंदन में रहता है और बॉलीवुड का सुपरस्टार बनने का सपना देखता है। फिल्म का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है। इसमें राघव जुयाल के अलावा संजय कपूर, बरखा सिंह और निहारिका एनएम भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

30 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। अब ‘आंखों से तूने 2.0’ के रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। ‘भाई तेरा सुपरस्टार’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read more: ‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ रिलीज, यश-तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram