फॉण्ट कनवर्टर NEW

डांटने से नाराज 15 वर्षीय लड़की ने खाई चूहा मार दवा, अस्पताल में भर्ती

JHarkhand News: चैनपुर अनुमंडल के जारी थाना क्षेत्र के कोदाधोबारा गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी ने पिता की डांट से नाराज होकर चूहा मारने वाली दवा खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत उसे चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,

अपनी भाषा में पढ़ें

JHarkhand News: चैनपुर अनुमंडल के जारी थाना क्षेत्र के कोदाधोबारा गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी ने पिता की डांट से नाराज होकर चूहा मारने वाली दवा खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत उसे चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार प्रवीण तिर्की की पुत्री 15 वर्षीय ने शनिवार को अपने घर का काम कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसके पिता प्रवीण तिर्की ने उसे डांट दिया। पिता की डांट से आहत होकर अपने कमरे में गई और वहां रखी चूहा मारने की दवा खा ली। कुछ देर बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने बिना देर किए आनन-फानन में चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी उपचार कर रही है। घटना के बाद से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram