फॉण्ट कनवर्टर NEW

भाजपा नेत्री अंकिता वर्मा समेत कई महिलाएं झामुमो में शामिल; भाजपा को झटका

Ranchi News: रांची में सोमवार को भाजपा को उस समय करारा झटका लगा जब पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकिता वर्मा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया। अंकिता वर्मा के नेतृत्व में राजधानी रांची की कई प्रभावशाली महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: रांची में सोमवार को भाजपा को उस समय करारा झटका लगा जब पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकिता वर्मा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया। अंकिता वर्मा के नेतृत्व में राजधानी रांची की कई प्रभावशाली महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के प्रति आस्था व्यक्त की।

यह आयोजन झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में संपन्न हुआ, जहां केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने सभी नव शामिल सदस्यों को पार्टी की विचारधारा, नीतियों और सिद्धांतों से परिचित कराया और राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया।

कौन-कौन हुए झामुमो में शामिल

झामुमो में शामिल होनेवाली महिलाओं में रानी देवी, सरिता देवी, मधु देवी, सुधा देवी, अनीता देवी, बबीता देवी, लक्ष्मी देवी, आरती देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, सरस्वती देवी, धंसरी देवी, मीना देवी और बिजली देवी सहित कई अन्य महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं।

इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें रांची जिला संयोजक प्रमुख मुश्ताक आलम, केंद्रीय सदस्य सह संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, संयोजक मंडली के सदस्य डॉ. हेमलाल मेहता, नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया और प्रदीप मिर्धा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सभी नेताओं ने इस सामूहिक सदस्यता को पार्टी के लिए उत्साहवर्धक बताते हुए कहा कि महिला शक्ति के जुड़ने से संगठन और भी मजबूत होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram