फॉण्ट कनवर्टर NEW

दत्तक बेटी ने दो प्रेमियों संग मिलकर की मां की ह*त्या, प्रेम संबंधों पर रोक बनी वजह

  Odisha : ओडिशा के गजपति जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। यहां एक दत्तक बेटी ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि जिस मां ने

अपनी भाषा में पढ़ें

 

Odisha : ओडिशा के गजपति जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। यहां एक दत्तक बेटी ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि जिस मां ने उसे महज 3 दिन की उम्र से पाल-पोस कर बड़ा किया, उसी बेटी ने प्रेम संबंधों में रुकावट बनने पर उसे मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतका ने जब अपनी बेटी को दो युवकों के साथ संबंध रखने से रोका और समझाने की कोशिश की, तो बेटी ने बुरा मान लिया। वह इतनी नाराज हो गई कि अपनी मां को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। बताया जा रहा है कि बेटी ने अपने दोनों प्रेमियों के साथ मिलकर हत्या की पूरी साजिश रची और उसे अंजाम भी दे दिया।

पुलिस के अनुसार, यह पूरी वारदात पहले से तय थी। युवती और उसके प्रेमी पहले ही यह तय कर चुके थे कि मां को कैसे मारा जाएगा। हत्या के बाद पुलिस को शक हुआ और जब गहराई से जांच की गई तो पूरा मामला सामने आया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

स्थानीय लोगों और पड़ोसियों के अनुसार, मृत महिला ने इस लड़की को एक नवजात अवस्था में गोद लिया था। उसे हमेशा अपने बच्चों की तरह प्यार और देखभाल दी। किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि वह बेटी, जिसे उसने जीवन दिया, उसी का जीवन छीन लेगी।

इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। लोग सदमे में हैं और यह सोचने पर मजबूर हैं कि क्या रिश्ते इतने कमजोर हो गए हैं कि थोड़ी सी रोक-टोक पर बच्चे अपनों की जान ले सकते हैं?

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है। यह मामला केवल एक अपराध नहीं, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों के गिरते स्तर की भी भयावह तस्वीर पेश करता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram