Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दिए अ​धिकारियों को सख्त निर्देश, आम जनता से संवेदनशील व्यवहार और योजनाओं की मॉनिटरिंग हो प्रभावी
Jharkhand

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दिए अ​धिकारियों को सख्त निर्देश, आम जनता से संवेदनशील व्यवहार और योजनाओं की मॉनिटरिंग हो प्रभावी

अबुआ साथी, मंईयां सम्मान योजना और साफ-सफाई को लेकर उपायुक्त गंभीर
By Muzaffar HussainMay 16, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री शुक्रवार को जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों संग समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और आम जनता से संवेदनशील व्यवहार की आवश्यकता पर बल दिया। उपायुक्त ने अबुआ साथी (9430328080) और अबुआ ग्रुप्स की नियमित मॉनिटरिंग कर शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने नोडल पदाधिकारी को सप्ताहिक समीक्षा करने और आंगनबाड़ी व स्कूलों से जुड़ी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, एसडीओ सदर सहित अन्य अधिकारी एवं नगर निगम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की भी समीक्षा की। बताया गया कि पंचायत स्तर पर आधार सीडिंग कैंप के माध्यम से अब तक 1.15 लाख लाभुकों का बैंक खाते से आधार लिंक किया जा चुका है। इस योजना के अंतर्गत लाभुकों को आधार आधारित भुगतान किया जाना है। उपायुक्त ने शेष लाभुकों का आधार सीडिंग शीघ्र पूरा करने का निर्देश सामाजिक सुरक्षा विभाग को दिया। जिन लाभुकों को सत्यापन प्रपत्र नहीं मिला है, उन्हें सीडीपीओ एवं सेविकाओं के माध्यम से देने के निर्देश दिए गए।

समाहरणालय परिसर में साफ-सफाई, पार्किंग और पेयजल व्यवस्था को लेकर भी उपायुक्त ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि दोनों ब्लॉकों की छत से लेकर पार्किंग तक सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पार्किंग में अनावश्यक वाहनों की एंट्री रोकी जाए। नगर निगम प्रतिनिधि को शहर में सफाई से संबंधित पीपीटी प्रस्तुत करने और नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपना पहचान पत्र (ID Card) और टेबल नेमप्लेट अनिवार्य रूप से डिस्प्ले करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए निरीक्षण दल भी बनाया जाएगा। बैठक में जनता से संवेदनशील व्यवहार की अपील करते हुए उपायुक्त ने कहा कि कोई भी नागरिक यदि समस्या लेकर आए तो उससे विनम्रता से पेश आएं और समस्या का समाधान प्राथमिकता पर करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.