फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैनपुर में साफी नदी में डूबने से 11 वर्षीय बच्चे की मौ’त, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Jharkhand News: गुमला के चैनपुर प्रखंड के साफी नदी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 11 वर्षीय बालक राज कुमार मुंडा की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं मृतक के परिजनों

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: गुमला के चैनपुर प्रखंड के साफी नदी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 11 वर्षीय बालक राज कुमार मुंडा की डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।डूमरी थाना क्षेत्र के कांजी गांव निवासी मुन्ना मुंडा का 11 वर्षीय पुत्र राज कुमार मुंडा अपनी बड़ी बहन के ससुराल मड़ाईकोना में रहकर टोंगो के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ता था।

मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ साफी नदी में नहाने गया था। नदी किनारे मर्चा की खेती के लिए बने बांध के कारण वहां एक गहरा गड्ढा बन गया था। नहाते समय अनजाने में राज उस गहरे गड्ढे में चला गया और डूब गया। साथ में नहा रहे बच्चों ने तुरंत भागकर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन नदी किनारे पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। जब राज नहीं मिला, तो उन्होंने तत्काल चैनपुर थाना प्रभारी कुंदन चौधरी को घटना की जानकारी दी।सूचना मिलते ही चैनपुर थाने के एसआई दिनेश कुमार और एएसआई नंदकिशोर कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बांध का पानी निकलवाकर शव को बाहर निकाला और उसे चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर के मौजूद न होने पर परिजनों ने आक्रोश व्यक्त किया।इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जीप सदस्य मेरी लकड़ा ने कहा, “यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। एक मासूम बच्चे की इस तरह जान चली जाना अत्यंत पीड़ादायक है। हम इस दुख की घड़ी में मृतक के परिवार के साथ हैं और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास करेंगे। यह जरूरी है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नदी के किनारे सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं।”

चैनपुर की मुखिया शोभा देवी ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, “मैं इस दुखद घटना से स्तब्ध हूं। राज एक होनहार बच्चा था। मेरी संवेदनाएं उसके परिवार के साथ हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की अनुपस्थिति की शिकायत गंभीर है और इस पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न आए। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।” बाद में डॉ. धर्मनाथ ठाकुर ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर राज मुंडा को मृत घोषित कर दिया। चैनपुर थाना पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस हृदयविदारक घटना से मृतक के गांव में मातम का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram