फॉण्ट कनवर्टर NEW

CBSE Result 2025: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा, लड़कों से 5.94% आगे

India News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 88.39% छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में थोड़ा बेहतर है, जिससे विद्यार्थियों में खुशी की लहर है। इस साल

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 88.39% छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में थोड़ा बेहतर है, जिससे विद्यार्थियों में खुशी की लहर है।

इस साल कुल 17,04,367 छात्रों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14,96,307 छात्रों ने सफलता हासिल की। छात्र अपने परिणाम cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। 91.64% लड़कियां परीक्षा में पास हुई हैं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.70% रहा। इस तरह लड़कियां 5.94% अंकों से आगे रही हैं।

CBSE के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज के अनुसार, लड़कियों ने औसतन 5% ज्यादा अंक हासिल किए हैं। बोर्ड ने इस साल की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की थी।

रिजल्ट के साथ CBSE ने यह भी कहा है कि छात्रों को अपनी मार्कशीट DigiLocker के माध्यम से भी उपलब्ध कराई जाएगी। बोर्ड ने छात्रों के अच्छे प्रदर्शन पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और असफल छात्रों को पुनर्मूल्यांकन या कंपार्टमेंट परीक्षा की सुविधा देने की भी जानकारी दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram