Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Sports»17 मई से फिर शुरू होगा IPL 2025, फाइनल 3 जून को
Sports

17 मई से फिर शुरू होगा IPL 2025, फाइनल 3 जून को

By Samsul HaqueMay 13, 20255 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Sports News: क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने घोषणा की है कि IPL 2025 के शेष मुकाबले 17 मई से फिर से शुरू होंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने कहा है कि 17 मई से एक बार फिर IPL मुकाबले शुरु होगें। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष के कारण ये मुकाबले एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिये गये थे। अब जबकि संघर्ष विराम लागू हो गया है। BCCI ने सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इन मुकाबलों को फिर से शुरु करने का फैसला किया है।

BCCI ने कहा है कि IPL को ये 18 सत्र 17 मई से छह स्थानों पर फिर से शुरू होगा। इसमें संशोधित कार्यक्रम के अनुसार फाइनल तीन जून को खेला जाएगा। इससे पहले आठ मई को पाक के ड्रोन हमलों को देखते हुए पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच को बीच में ही रद्द करना पड़ा था। तब पाकिस्तान ने चंडीगढ़ के पास भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश की थी जिससे स्टेडियम में ब्लैकआउट हो गया था।

BCCI ने अपने एक बयान में कहा, ‘‘हमें IPL 2025 फिर से शुरू करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियों और सभी प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद बोर्ड ने बचे सत्र के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है।’’

RCB बनाम KKR के मैच से होगी IPL की दोबारा शुरुआत

लीग के फिर से शुरू होने पर पहला मैच 17 मई को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबले से होगा। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार लीग मैचों के लिए छह स्थान बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, अहमदाबाद और मुंबई रखे गये हैं। वहीं प्लेऑफ मैचों के लिए स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी। छह स्थानों पर कुल 17 मैच खेले जाएंगे और संशोधित कार्यक्रम में दो ‘डबल-हेडर’ शामिल हैं जो दो रविवार को खेले जाएंगे।

BCCI ने देश की सुरक्षा करने वाले सशस्त्र बलों की वीरता और दृढ़ संकल्प को सलाम किया है। बोर्ड ने अपने बयान में कहा, “हम भारत की सशस्त्र सेनाओं के साहस और समर्पण को नमन करते हैं, जिनकी बदौलत क्रिकेट की सुरक्षित वापसी संभव हो पाई है। BCCI राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानता है और उसी भावना के साथ IPL को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

IPL 2025 के शेष मैचों का कार्यक्रम इस प्रकार है।

17-मई (शनिवार) – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (शाम 7:30 बजे, बेंगलुरु)
18-मई (रविवार) – राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स (दोपहर 3:30 बजे, जयपुर)
18-मई (रविवार) – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स (शाम 7:30 बजे, दिल्ली)
19-मई (सोमवार) – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (शाम 7:30 बजे, लखनऊ)
20-मई (मंगलवार) – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (शाम 7:30 बजे, दिल्ली)
21-मई (बुधवार) – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स ( 7:30 बजे, मुंबई)
22-मई(गुरुवार) – गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (7:30 बजे, अहमदाबाद)
23-मई (शुक्रवार) – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (7:30 बजे, बेंगलुरु)
24-मई (शनिवार) – पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (7:30 बजे,जयपुर)
25-मई (रविवार) – गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (3:30 बजे, अहमदाबाद)
25-मई(रविवार) – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (7:30 बजे, दिल्ली)
26-मई-(सोमवार) – पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (7:30 बजे, जयपुर)
27-मई (मंगलवार) – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (7:30 बजे, लखनऊ)
29-मई (गुरुवार) – क्वालीफायर 1 (7:30 बजे)
30-मई (शुक्रवार) – एलिमिनेटर (7:30 बजे)
01-जून (रविवार) – क्वालीफायर 2 (7:30 बजे)
03-जून-(मंगलवार)- फाइनल (7:30 बजे)

संशोधित कार्यक्रम में सभी मैच रात 7:30 बजे से शुरू होंगे, जबकि डबल हेडर वाले दिन पहला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से होगा। बीसीसीआई उम्मीद कर रहा है कि यह शेष टूर्नामेंट दर्शकों के लिए यादगार रहेगा।

घरेलू मैदान से वंचित रह जाएंगी ये टीमें

शेड्यूल में बदलाव के चलते तीन टीमें पंजाब, चेन्नई और हैदराबाद- अब अपने होम ग्राउंड पर कोई मुकाबला नहीं खेल पाएंगी। हालांकि चेन्नई और हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके हैं, लेकिन पंजाब को यह बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि वे 11 मैचों में 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर थे।

विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता बनी चुनौती

IPL का फाइनल अब 3 जून को खेला जाएगा, जो इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 29 मई से शुरू हो रही एकदिनी सीरीज के साथ टकराएगा। इससे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड (RCB), शामार जोसेफ (LSG) और शेरफेन रदरफोर्ड (गुजरात) आईपीएल प्लेऑफ से बाहर हो सकते हैं। इंग्लैंड की टीम ने स्क्वॉड की घोषणा नहीं की है, लेकिन जोस बटलर, फिल सॉल्ट, लियाम लिविंगस्टोन, विल जैक्स और रीसे टॉपली जैसे खिलाड़ी भी प्रभावित हो सकते हैं।

डब्ल्यूटीसी फाइनल और इंडिया ए दौरे पर भी असर

IPL टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला जाएगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे। आईपीएल में खेल रहे कई ऑस्ट्रेलियाई और दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों पर इसका असर पड़ सकता है। वहीं 30 मई से शुरू हो रहे इंडिया ए के इंग्लैंड दौरे के लिए संभावित खिलाड़ियों की उपलब्धता भी अब संदेह में है।

टीमों को फिर से जोड़ने की चुनौती

BCCI के अनुसार, IPL को दोबारा शुरू करने से पहले सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया गया। अब फ्रेंचाइजियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को फिर से भारत बुलाना। गुजरात टाइटंस को इसका सबसे कम असर पड़ा है क्योंकि उनके सिर्फ दो विदेशी खिलाड़ी (बटलर और कोएट्जी) बाहर गए थे और बाकी टीम अहमदाबाद में अभ्यास कर रही थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.