फॉण्ट कनवर्टर NEW

रिटायर्ड सीबीआई जज अशरफ अंसारी ने किया कांके लीगल सेल का शुभारंभ, माइनॉरिटी समुदाय को मिलेगा न्यायिक सहारा

  Ranchi : झारखंड माइनॉरिटी एडवोकेट एसोसिएशन, रांची द्वारा कांके क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत लीगल सेल की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का आयोजन कांके के हुशीर कारगिल चौक में किया गया, जहां इसका उद्घाटन रिटायर्ड सीबीआई जज अशरफ अंसारी ने

अपनी भाषा में पढ़ें

 

Ranchi : झारखंड माइनॉरिटी एडवोकेट एसोसिएशन, रांची द्वारा कांके क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत लीगल सेल की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का आयोजन कांके के हुशीर कारगिल चौक में किया गया, जहां इसका उद्घाटन रिटायर्ड सीबीआई जज अशरफ अंसारी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अलीमुल्ला ने की। मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट मुमताज़ अहमद खान, जो एसोसिएशन के सदर भी हैं, मौजूद रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता हुमायूं रशीद और हफीजुद्दीन अंसारी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसकी जानकारी देते हुए मुख्य अति​थि एडवोकेट मुमताज़ अहमद खान ने कहा कांके लीगल सेल का उद्देश्य क्षेत्र के अल्पसंख्यक समुदाय को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना है, जिससे विशेष रूप से ग्रामीण और पिछड़े इलाकों के लोग लाभान्वित होंगे। इस सेवा में कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा और इसे पूरे क्षेत्र में विस्तार देने की योजना है।

इस सामाजिक पहल की सराहना पूरे कांके क्षेत्र में की जा रही है। यह प्रयास न केवल न्याय की सुलभता को बढ़ावा देगा, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस लीगल सेल के इंचार्ज के रूप में एडवोकेट आलम को नियुक्त किया गया है, जबकि अब्दुल रऊफ को कन्वीनर की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सुल्तान खान को वाइस प्रेसिडेंट, गुफरान और परवेज़ को ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया। एडवोकेट सरफराज खान, एडवोकेट नदीमुद्दीन खान, एडवोकेट शाहिद, नसर इमाम, मेहर ईमाम, सुरैया जबीं और कई अन्य अधिवक्ता भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कांके क्षेत्र के समाजसेवी और प्रमुख नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। वाजिद, सैयाकुर रहमान, जमील अख्तर, फरहान, मो. वसीम, तैय्यब आलम और तैय्यब अंसारी जैसे प्रमुख लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। धार्मिक और शैक्षिक क्षेत्र से जुड़े पांच प्रमुख अलीम-मुफ्ती वसीम, हाफिज सोहराब, हाफिज जफर, सऊद और नूर आलम (अंजुमन इस्लामिया सदस्य) की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram