Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनपुर मेले में मंत्री श्रवण कुमार ने किया ग्राम श्री मंडप का उद्घाटन

Untitled 270

पटना: विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में शनिवार को ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने ग्राम श्री मंडप और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रदर्शनी पंडाल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने जीविका दीदियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और उनके बनाए उत्पादों की जानकारी ली।

मंत्री ने जीविका दीदियों के काम की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। वे अब रोजगार के साथ अपना व्यवसाय भी चला रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर

महिला सशक्तीकरण में जीविका की अहम भूमिका

श्रवण कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों से बिहार में महिला सशक्तीकरण को नई दिशा मिली है। पंचायत और नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला ऐतिहासिक रहा है।

उन्होंने बालिका पोशाक योजना और साइकिल योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इन योजनाओं से लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा मिला है। जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर भी दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा

गरीब परिवारों को मिलेगा पक्का मकान

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए जमीन खरीदने में भी आर्थिक सहायता दी जा रही है। इसके अलावा मकान और शौचालय निर्माण के लिए भी मदद दी जा रही है।

युवाओं को रोजगार और नौकरी देने पर जोर

श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार सरकार युवाओं को अधिक से अधिक सरकारी नौकरी और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य बिहार को देश के पांच विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है। इसके लिए युवाओं और आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।

विकसित बिहार बनाने की अपील

मंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकसित राज्य बनाने का जो सपना देखा था, उसे वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से बिहार के विकास में सहयोग करने की अपील की।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पंडाल का किया निरीक्षण

ग्राम श्री मंडप के बाद मंत्री ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रदर्शनी पंडाल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए।

उन्होंने पंडाल में लगी वर्चुअल 3डी मनोरंजन व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से बच्चों और युवाओं को मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और जागरूकता से जुड़ी जानकारी भी दी जानी चाहिए।

इस मौके पर सारण के उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. नीना झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सोनपुर मेले में लगाए गए इन पंडालों के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें