रांची: अपर बाजार स्थित बाजार टांड़ के दुकानदारों ने रांची नगर निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक पहल की है। नगर निगम किराएदार संघ ने मेयर रोशनी खलखो को पत्र सौंपकर वित्तीय वर्ष 2026-27 का किराया अग्रिम (एडवांस) रूप में जमा करने की पेशकश की है। हालांकि, लंबे समय से चले आ रहे पेनाल्टी विवाद के कारण दुकानदार चाहकर भी भुगतान नहीं कर पा रहे हैं।
विशेष कैंप लगाकर वसूली और कमेटी गठन की मांग
संघ के अध्यक्ष व झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल ने 28 नवंबर को मेयर को लिखे पत्र में बताया कि 27 नवंबर की समीक्षा बैठक के बाद निगम की राजस्व आवश्यकता की जानकारी सामने आई। इसे देखते हुए बाजार टांड़ के 608 दुकानदार चालू वित्तीय वर्ष का भाड़ा एडवांस में जमा करने को तैयार हैं, जिससे निगम को तत्काल करोड़ों रुपये का राजस्व मिल सकता है। उन्होंने भाड़ा जमा लेने के लिए विशेष कैंप लगाने का आग्रह किया है। किराएदारों का कहना है कि इस विषय पर पहले भी कई बार नगर निगम को लिखित अनुरोध दिया जा चुका है, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।
पुराने बकाया के समाधान से मिलेगा बड़ा राजस्व
संघ ने मांग की है कि वर्ष 2015 में निगम बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय के अनुरूप पेनाल्टी सहित बकाया राशि के निपटारे के लिए एक कमेटी गठित की जाए। व्यापारियों का मानना है कि विवाद सुलझने और कैंप लगने से दुकानदारों को राहत मिलेगी तथा नगर निगम को भी बड़ी राजस्व राशि प्राप्त होगी।
Trusted Source on
संबंधित खबरें
- झारखंड CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर
- झारखंड NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा
- #ट्रेंडिंग गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक
- #ट्रेंडिंग झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत










