रांची: रांची नगर निगम में लंबित कोर्ट मामलों को जल्द निपटाने के लिए अब अलग-अलग टीमें काम करेंगी। शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने विधि शाखा की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।
बैठक में नगर निगम से जुड़े विभिन्न न्यायिक मामलों की जानकारी ली गई। साथ ही यह भी समीक्षा की गई कि कौन-कौन से मामले लंबित हैं और उनके निपटारे में क्या कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर
दो टीमों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
नगर आयुक्त ने लंबित मामलों को जल्द निपटाने के लिए दो टीमें गठित करने का निर्देश दिया। पहली टीम सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से जुड़े मामलों को देखेगी। वहीं, दूसरी टीम सिविल कोर्ट के मामलों की जिम्मेदारी संभालेगी।
उन्होंने कहा कि सभी मामलों पर नियमित नजर रखी जाए और कानूनी प्रक्रिया समय पर पूरी की जाए।
यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा
हर पत्र और न्यायिक सूचना का रखा जाएगा रिकॉर्ड
नगर आयुक्त ने विधि सहायकों को निर्देश दिया कि ईमेल, डाक और अन्य माध्यमों से मिलने वाले सभी पत्रों की नियमित निगरानी करें। प्राप्त होने वाली न्यायिक सूचनाओं का रिकॉर्ड भी रखा जाए, ताकि किसी मामले में देरी न हो।
काउंटर एफिडेविट के मामलों पर विशेष जोर
बैठक में काउंटर एफिडेविट से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त ने कहा कि सभी लंबित मामलों की सूची तैयार कर जरूरी कानूनी कार्रवाई जल्द पूरी की जाए।
इस बैठक में सहायक नगर आयुक्त, विधि सहायक और विधि शाखा के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
- झारखंड CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर
- झारखंड NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा
- #ट्रेंडिंग गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक
- #ट्रेंडिंग झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत









