Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार में दुधारू पशुमेला का आयोजन, विधायक और DC ने किया उद्घाटन

झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर शनिवार को लातेहार के किनामाड़ स्थित मॉडल डेयरी फार्म में जिला स्तरीय दुधारू पशुमेला-सह-प्रदर्शनी 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, उपायुक्त संदीप कुमार और जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Untitled 265

लातेहार: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर शनिवार को लातेहार के किनामाड़ स्थित मॉडल डेयरी फार्म में जिला स्तरीय दुधारू पशुमेला-सह-प्रदर्शनी 2026-27 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, उपायुक्त संदीप कुमार और जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में पशुपालकों और किसानों को आधुनिक तरीके से पशुपालन करने की जानकारी दी गई। साथ ही उन्नत नस्ल के दुधारू पशुओं के पालन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर

पशुपालन से किसान बन सकते हैं आत्मनिर्भर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि पशुपालन किसानों की आमदनी बढ़ाने का अच्छा माध्यम है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। उन्होंने पशुपालकों से उन्नत नस्ल के पशुओं को पालने और नई तकनीकों को अपनाने की अपील की।

पशुओं के स्वास्थ्य और खानपान पर दें ध्यान

यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा

उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन की कोशिश है कि जिले के पशुपालकों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने पशुपालकों को पशुओं की देखभाल, सही खानपान और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से किसानों को नई तकनीकों और बेहतर नस्ल के पशुओं की जानकारी मिलती है। इससे दूध उत्पादन बढ़ाने और आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

पशुपालकों को दी गई योजनाओं की जानकारी

इस मेले का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन, सरकारी योजनाओं और उन्नत नस्ल के दुधारू पशुओं के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम के जरिए किसानों को पशुपालन को रोजगार और कमाई का बेहतर जरिया बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

मौके पर जिला गव्य विकास पदाधिकारी हरिकृष्ण, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुषमा प्रधिया, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, लातेहार विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, सांसद प्रतिनिधि दिशा नेहा साहू, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, किसान, पशुपालक और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें