Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने संभाली कमान, जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

Untitled 264

रांची: शहर में बढ़ती ठंड को देखते हुए रांची नगर निगम ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम की टीम के साथ हरमू रोड स्थित शनि मंदिर और पहाड़ी मंदिर के पास जरूरतमंदों को 120 कंबल बांटे।

कंबल मिलने से जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर खुशी और राहत देखने को मिली। राज्य सरकार के निर्देश पर नगर निगम ठंड से बचाव के लिए लगातार राहत कार्य चला रहा है।

यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर

जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही मदद

इस दौरान नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि ठंड में कोई भी जरूरतमंद खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर न हो, यह निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना प्रशासन की जिम्मेदारी के साथ-साथ मानवीय कर्तव्य भी है। निगम का प्रयास है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

लगातार जारी रहेगा कंबल वितरण अभियान

यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को शहर के अलग-अलग इलाकों में जरूरतमंद लोगों की पहचान कर कंबल वितरण जारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ठंड से बचाव के लिए राहत कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इसके अलावा शहर के सभी आश्रय गृहों की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया। आश्रय गृहों में पेयजल, शौचालय, रोशनी और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

खुले में रहने वालों को आश्रय गृह पहुंचाएगा निगम

बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर आयुक्त ने रात में रेस्क्यू अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खुले आसमान के नीचे रहने वाले लोगों को सुरक्षित तरीके से आश्रय गृहों तक पहुंचाया जाए, ताकि उन्हें ठंड से बचाया जा सके।

मौके पर वार्ड पार्षद, सहायक नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक सहित निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें