Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनंत सिंह को हाईकोर्ट से न्याय की उम्मीद, 4 दिसंबर को करेंगे सरेंडर

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपने सरेंडर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह 4 दिसंबर को पटना हाईकोर्ट में सरेंडर करेंगे। एक मीडिया चैनल से बातचीत में अनंत सिंह ने इसकी पुष्टि की।

Untitled 260

पटना: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपने सरेंडर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह 4 दिसंबर को पटना हाईकोर्ट में सरेंडर करेंगे। एक मीडिया चैनल से बातचीत में अनंत सिंह ने इसकी पुष्टि की। बेटी शिवांगी की शादी के बाद उन्होंने अपनी आगे की रणनीति भी साझा की। अनंत सिंह को उम्मीद है कि अदालत से उन्हें न्याय मिलेगा और वह जल्द जेल से बाहर आएंगे।

जेल से बाहर आने के बाद तय करेंगे राजनीतिक भविष्य

अनंत सिंह ने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान कानूनी प्रक्रिया पर है। जेल से बाहर आने के बाद ही वह अपनी आगे की रणनीति बनाएंगे। बेटे के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले बेटे और जनता से बातचीत करेंगे। सभी की राय लेने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर

विधानसभा चुनाव से बनाई दूरी, लोकसभा पर नजर

अपने चुनावी भविष्य को लेकर अनंत सिंह ने साफ कर दिया कि अब वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते। उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद पूरे बिहार का दौरा करेंगे।

JDU में वापसी से किया इनकार, नीतीश को बताया नेता

जनता दल यूनाइटेड में दोबारा शामिल होने के सवाल पर अनंत सिंह ने इनकार कर दिया। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपना सम्मान जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आज भी उनके नेता और भगवान हैं।

उन्होंने कहा कि उनके साथ क्या हो रहा है, इसकी जानकारी नीतीश कुमार को नहीं है। फिलहाल उनकी तबीयत भी ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा

आनंद मोहन के मामले में सरकार पर साधा निशाना

पूर्व सांसद आनंद मोहन के सरेंडर आदेश पर भी अनंत सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर लोगों का इस्तेमाल किया जाता है और जरूरत खत्म होने पर उन्हें वापस जेल भेज दिया जाता है।

अनंत सिंह के मुताबिक, सरकार की ऐसी गलतियों के कारण ही सत्ता में बदलाव होता है।

बेटी की शादी में पहुंचे लोगों को कहा धन्यवाद

बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने बेटी शिवांगी की शादी में शामिल हुए सभी मेहमानों और शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने शादी में पहुंचकर परिवार को आशीर्वाद देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें