Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड स्थापना दिवस पर खेलगांव बना जश्न का केंद्र, हजारों की जुटी भीड़

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और वर्तमान सरकार के दो साल पूरे होने पर राजधानी रांची के खेलगांव में भव्य समारोह आयोजित किया गया है। बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

Untitled 256

रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस और वर्तमान सरकार के दो साल पूरे होने पर राजधानी रांची के खेलगांव में भव्य समारोह आयोजित किया गया है। बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। राज्य के अलग-अलग जिलों से हजारों लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं।

राज्यभर से खेलगांव पहुंच रहे लोग

रांची के अलावा जमशेदपुर, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग और धनबाद समेत कई जिलों से लोग लगातार खेलगांव पहुंच रहे हैं। आयोजन स्थल पर लोगों की बढ़ती भीड़ के बीच पूरे परिसर में चहल-पहल बनी हुई है। कार्यक्रम को लेकर आम लोगों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर

मंत्रियों की मौजूदगी से शुरू हुई कार्यक्रम की रौनक

समारोह में शामिल होने के लिए कल्याण मंत्री चमरा लिंडा समेत राज्य के अन्य मंत्रियों का पहुंचना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के स्वागत के लिए भी तैयारियां की गई हैं। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।

विकास योजनाओं का किया जा रहा शिलान्यास

सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस समारोह में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से राज्य में चल रही विकास योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों को भी सामने रखा जा रहा है।

सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क

कार्यक्रम में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। आयोजन स्थल पर लोगों की आवाजाही और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा

राज्य स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ को लेकर खेलगांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें