Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
अपराधियों से लेकर लापरवाह अफसरों तक पर CM सम्राट सख्त, दिया जीरो टॉलरेंस का अल्टीमेटम CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा गेतलसूद डैम की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर पहल, वाहनों की आवाजाही पर रोक झारखंड की प्राचीन पैटकर चित्रकला को मिलेगा नया जीवन, शोध और बाजार जुड़ाव से संवरेगी विरासत इंटरमीडिएट व्यावसायिक शिक्षा परीक्षा 2027 के लिए पंजीयन व आवेदन प्रक्रिया शुरू झारखंड के कर्मियों के लिए हिंदी दक्षता परीक्षा का नया चरण, जून परीक्षा के नतीजे भी जारी परियोजना प्रबंधन इकाई को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, वरिष्ठ पदों पर होगी नियुक्ति विभागीय एवं जनजातीय भाषा परीक्षाओं का परिणाम घोषित, राजस्व पर्षद की केंद्रीय परीक्षा समिति ने जारी किया रिजल्ट गढ़वा और लेस्लीगंज में पेयजल व्यवस्था होगी और सुदृढ़, पंपिंग सिस्टम से जुड़े कार्यों को मिलेगी रफ्तार
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

परिसीमन बिल पर झारखंड में हलचल! CM हेमंत सोरेन ने बुलाई सांसदों की बैठक

रांची में शनिवार दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 30 नवंबर को लोकसभा में पेश होने वाले परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयकों पर झामुमो सांसदों संग बैठक करेंगे।

hemant soren 2
महिला आरक्षण विधेयक पर भी बनेगी रणनीति, झारखंड के आदिवासी-मूलवासी हितों को लेकर पार्टी पहले ही जता चुकी है विरोध की बात।

सीएम हेमंत सोरेन शनिवार को परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सांसदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। दोपहर दो बजे से प्रस्तावित इस बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे इन दोनों विधेयकों को लेकर पार्टी की संसदीय रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। केंद्र सरकार आगामी 30 नवंबर को लोकसभा में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े दोनों विधेयकों को पेश करने की तैयारी में है।

लोकसभा और राज्यसभा के सभी झामुमो सांसद होंगे शामिल

यह भी पढ़ें: CM हेमंत को सहियाओं ने दिखाया डिजिटल हुनर, आठ रजिस्टरों का हिसाब अब एक क्लिक पर

आज होने वाली इस बैठक में लोकसभा और राज्यसभा में झामुमो का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी सांसद शामिल होंगे। लोकसभा में पार्टी के तीन सांसद- दुमका से नलिन सोरेन, राजमहल से विजय हांसदा और चाईबासा से जोबा मांझी हैं, जबकि राज्यसभा में महुआ माजी और बैद्यनाथ राम झामुमो के सांसद हैं। बैठक के दौरान यह तय किया जाएगा कि झामुमो दोनों सदनों में इन विधेयकों पर क्या रुख अपनाएगा और संसद में पार्टी की ओर से किन प्रमुख मुद्दों को उठाया जाएगा।

अपने पुराने स्टैंड पर कायम है झामुमो

इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट द्वारा परिसीमन तथा लोकसभा और विधानसभाओं में महिला आरक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने के बाद झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी के पुराने रुख को दोहराया था। उन्होंने कहा था कि झारखंड का निर्माण ही यहां के आदिवासी और मूलवासी समुदाय के हितों की रक्षा के लिए हुआ है। ऐसे में यदि परिसीमन की प्रक्रिया से झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समुदाय के हितों को किसी भी तरह का नुकसान पहुंचता है, तो झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से इसका जोरदार विरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: NHM ने झारखंड के हेल्थ सिस्टम को बनाया स्मार्ट, डिजिटल पहल देख CM ने सराहा

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें