Skip to content

विधायक भूषण बाड़ा पॉक्सो केस में नया मोड़, जमशेदपुर से पत्रकार की गिरफ्तारी चार दिन तक डटे रहे बंटी सिंह, टाटा प्रबंधन झुका; नौकरी-मुआवजे पर बनी सहमति ‘रामायण’ फिल्म के दृश्यों पर बवाल: झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल संपत्ति कुर्की की खबरों पर रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया रुख नागा बाबा खटाल के पास 300 ऑटो क्षमता का आधुनिक स्टैंड, नगर आयुक्त सुशांत ने किया निरीक्षण तिलक वाली ‘डिफेंडर’ पर निकली अनंत सिंह के दामाद की बारात, झारखंडी बैंड पर खूब झूमे पिता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कैबिनेट में बड़े फैसले, ग्राम कचहरियों का बजट छह गुना बढ़ा झारखंड में रसोइया दीदियों का आंदोलन तेज, 10 हजार रुपये मानदेय देने की मांग बिहार में 11 डॉक्टरों की एक साथ छुट्टी! सम्राट सरकार के फैसले से मचा हड़कंप राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने IPS प्रशिक्षु अधिकारियों को दिया कर्तव्यनिष्ठा का मंत्र

विधायक भूषण बाड़ा पॉक्सो केस में नया मोड़, जमशेदपुर से पत्रकार की गिरफ्तारी

सिमडेगा पुलिस ने बिष्टुपुर से दबोचा, नाबालिग के अपहरण और विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए दबाव बनाने के आरोप में हो रही पूछताछ।

झारखंड के सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े चर्चित पॉक्सो (POCSO) मामले में सिमडेगा पुलिस ने एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है। पीड़ित नाबालिग का अपहरण करने और उस पर दबाव बनाकर विधायक के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने के गंभीर आरोप में पुलिस ने पत्रकार अभिषेक भारती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी पत्रकार को जमशेदपुर जिले के बिष्टुपुर इलाके से धर दबोचा।

सिमडेगा लाकर पुलिस कर रही है गहन पूछताछ

गिरफ्तारी के तुरंत बाद पुलिस टीम अभिषेक भारती को जमशेदपुर से लेकर सिमडेगा पहुंची है, जहां उससे इस पूरे षड्यंत्र को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस हाई-प्रोफाइल मामले के हर पहलू और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि साजिश की पूरी परतें खुल सकें।

यह भी पढ़ें: चार दिन तक डटे रहे बंटी सिंह, टाटा प्रबंधन झुका; नौकरी-मुआवजे पर बनी सहमति

पहले भी हो चुकी हैं दो अहम गिरफ्तारियां

गौरतलब है कि इससे पहले 18 नवंबर को भी सिमडेगा पुलिस ने इस प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद मुख्य अभियुक्त दिलीप तिर्की को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दिलीप तिर्की को रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोन्हा के घने जंगल से दबोचा था। उस कार्रवाई के दौरान दिलीप तिर्की के साथ ही इस मामले से जुड़े एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया था। अब पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी से इस पूरे प्रकरण में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *