फॉण्ट कनवर्टर NEW

JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित

झारखंड स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के अवसर पर आयोजित पखवाड़ा के तहत शनिवार, 21 नवंबर को जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में स्वच्छता, आवास, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, कृषि, पशुपालन, नशामुक्ति और बाल विवाह रोकथाम पर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के अवसर पर आयोजित पखवाड़ा के तहत शनिवार, 21 नवंबर को जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में स्वच्छता, आवास, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, कृषि, पशुपालन, नशामुक्ति और बाल विवाह रोकथाम पर जोर दिया गया।

जिला प्रशासन और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की ओर से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। महिलाओं और किसान समूहों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई।

पंचायतों में स्वच्छता अभियान, लाभुकों ने नए घरों में किया गृह प्रवेश

जिले की विभिन्न पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों के लिए बाल सभाएं आयोजित की गईं। इनमें निबंध, भाषण, वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिताएं हुईं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कांके प्रखंड के बादू, मांडर के सरवा, नगड़ी के कुदलौंग, लापुंग के ककरिया और ईटकी के कुल्ली पंचायत में लाभुकों ने नए घरों में गृह प्रवेश किया।

वहीं, अबुआ आवास योजना के तहत खलारी के हुटाप, अनगड़ा के महली और ईटकी के कुल्ली में भी गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बुढ़मू प्रखंड के बाड़े पंचायत में ग्रामीणों ने स्वच्छता की शपथ ली और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने का संकल्प लिया।

हुंडरू जलप्रपात से पंचायतों तक चला स्वच्छता अभियान

हुंडरू जलप्रपात में पर्यटक मित्रों ने स्वच्छता अभियान चलाया। राहे प्रखंड में रबी कर्मशाला और खेत बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

तमाड़ की बिरगांव पंचायत और रातू की बाजपुर पंचायत में भी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम हुए। नगड़ी में रबी कार्यशाला के साथ सरसों की खेती को लेकर किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।

महिला समूहों को मिला ट्रैक्टर, 15 लाभुकों को 4.40 लाख रुपये

महिला सशक्तीकरण और कृषि को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत सोनाहातू प्रखंड की हारिण पंचायत के स्वयं सहायता समूह (SHG) हारिण और सोनाहातू फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPC) को ट्रैक्टर दिया गया।

वहीं, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत 15 लाभुकों को स्वरोजगार और आजीविका बढ़ाने के लिए कुल 4.40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई।

3,216 बकरियों का टीकाकरण, 250 की हुई डीवर्मिंग

पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए जिले में बकरी स्वास्थ्य अभियान चलाया गया। इसके तहत विभिन्न प्रखंडों में कुल 3,216 बकरियों का टीकाकरण किया गया।

नगड़ी प्रखंड के चिपरा IFC क्लस्टर के पंचडीहा गांव में 30 किसानों की 250 बकरियों की डीवर्मिंग की गई।

महिला समूहों को 135.22 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

सामुदायिक निवेश निधि (CIF) के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में महिला समूहों को आर्थिक सहायता दी गई।

  • ओरमांझी के कुच्चू CLF के 20 VO को 40 लाख रुपये मिले।
  • बड़रीडीह CLF के 24 VO को 48 लाख रुपये दिए गए।
  • इटकी CLF के 5 VO को 7.60 लाख रुपये मिले।
  • अन्य प्रखंडों के CLF को 39.62 लाख रुपये दिए गए।

इस राशि से महिलाएं कृषि, पशुपालन और स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियां कर सकेंगी।

महिला सशक्तीकरण और नशामुक्ति को लेकर जागरूकता

जिले में स्वयं सहायता समूहों और सामुदायिक संगठनों के माध्यम से जागरूकता रैली, पोषण पखवाड़ा और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। लोगों को जेंडर समानता, स्वास्थ्य और नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।

आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी आयोजित हुई। इस दौरान महिलाओं को संतुलित आहार, पोषण वाटिका और गर्भावस्था में देखभाल की जानकारी दी गई।

1,425 लाभार्थियों का e-KYC पूरा

वित्तीय व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिले में 109 SHG Cut-off और 54 VO Transaction शिविर लगाए गए। वहीं, आधार आधारित e-KYC अभियान के तहत कुल 1,425 लाभार्थियों का सत्यापन पूरा किया गया।

प्रखंडों में लगाए जा रहे रक्तदान शिविर

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत JSLPS की ओर से जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों की शुरुआत 20 नवंबर से हुई है।

JSLPS के अनुसार, इन कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं, किसानों और जरूरतमंद परिवारों को आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। साथ ही महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने और ग्रामीण सामुदायिक संगठनों को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram