फॉण्ट कनवर्टर NEW

CGST अधीक्षक के घर CBI की रेड, 1.86 करोड़ की नकदी और सोना-चांदी बरामद

हरियाणा के पंचकूला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने CGST के एक अधीक्षक के घर पर छापेमारी कर करीब 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की है।

अपनी भाषा में पढ़ें

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने CGST के एक अधीक्षक के घर पर छापेमारी कर करीब 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की है। बरामद संपत्ति में भारतीय और विदेशी मुद्रा के साथ सोना और चांदी शामिल हैं। आरोपी अधीक्षक को 19 नवंबर को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।

10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

CBI के अनुसार, आरोपी अधीक्षक के खिलाफ 19 नवंबर को मामला दर्ज किया गया था। उस पर एक निजी फर्म के खिलाफ GST कार्रवाई में अनुचित फायदा पहुंचाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

शिकायत मिलने के बाद CBI ने जाल बिछाया और पंचकूला में शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

घर की तलाशी में मिली 1.86 करोड़ की संपत्ति

CBI ने 20 नवंबर 2026 को आरोपी के आवास पर तलाशी ली। इस दौरान करीब 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद हुई।

बरामद संपत्ति में शामिल हैं:

  • 24.29 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा।
  • करीब 15.65 लाख रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा।
  • लगभग 1.46 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और चांदी।

बैंक खातों और संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले

तलाशी के दौरान CBI को छह बैंक खातों, निवेश पोर्टफोलियो और एक जीवन बीमा पॉलिसी से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा कई अचल संपत्तियों, वाहनों और वित्तीय लेन-देन से संबंधित कागजात भी बरामद किए गए हैं।

आरोपी और परिवार की संपत्ति की जांच जारी

CBI के अनुसार, बरामद दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसके जरिए आरोपी और उसके परिवार के सदस्यों की संपत्ति, निवेश और वित्तीय लेन-देन की जानकारी जुटाई जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram