फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: कर्रा में कृषि मेला, लाभुकों को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत शनिवार को कर्रा प्रखंड परिसर में कृषि मेला लगाया गया। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने दीप जलाकर और फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों और ग्रामीणों से कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने की अपील

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत शनिवार को कर्रा प्रखंड परिसर में कृषि मेला लगाया गया। तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने दीप जलाकर और फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों और ग्रामीणों से कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने की अपील की।

विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि झारखंड की खुशहाली गांवों और किसानों की तरक्की से जुड़ी है। किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इसलिए किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उन्हें आधुनिक कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है।

किसानों को KCC ऋण, लाभुकों को मिली बकरियां

कृषि मेले में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। किसानों को खेती के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के तहत ऋण दिया गया। वहीं, ग्रामीण परिवारों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाभुकों के बीच बकरियों का वितरण किया गया।

विधायक ने लाभुकों से सरकारी योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठाने और अपनी आमदनी बढ़ाने की अपील की।

अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

विधायक ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। किसानों, पशुपालकों, महिलाओं और ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

कृषि और पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा

सुदीप गुड़िया ने कहा कि कर्रा प्रखंड में कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने किसानों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। साथ ही आत्मनिर्भर और समृद्ध झारखंड बनाने में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Read more : अकवान तूफान के कोहरे ने थामी रांची की उड़ानों की रफ्तार, 14 फ्लाइट्स रद्द

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram