फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

युवती से छेड़खानी और मारपीट मामले का खुलासा, एक किशोर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज ने खोला चटकपुर कांड का राज: युवती का पीछा कर अभद्रता करने वाले तीन दबोचे गए, भेजे गए जेल

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में बीते दिनों एक युवती के साथ हुई छेड़खानी और मारपीट की घटना का रांची पुलिस ने महज पांच दिनों के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग (किशोर) समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में पीड़िता के साथ कुछ अज्ञात युवकों द्वारा रास्ता रोककर मारपीट और छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में पीड़िता के लिखित आवेदन पर 8 नवंबर को रातू थाने में कांड संख्या 377/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2) और 74 के अंतर्गत अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

एसएसपी के निर्देश पर बनी एसआईटी ने सुलझाया केस

घटना की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने मामले के त्वरित खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वितीय अजय आर्यन के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस के हाथ एक अहम वीडियो फुटेज लगा, जिसमें घटना से ठीक पहले एक युवक पीड़िता का पीछा करता हुआ दिखाई दिया।

पूछताछ में उगला सच, दो अन्य साथी भी गिरफ्तार

तकनीकी साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने वीडियो में दिख रहे संदिग्ध किशोर को चिन्हित कर हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर किशोर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और घटना में शामिल अपने दो अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए। उसकी निशानदेही और तकनीकी पुष्टि के बाद पुलिस ने लोहरदगा के कुडू निवासी पंकज लोहरा (22 वर्ष, वर्तमान पता- पंडरा) और चतरा के सदर थाना क्षेत्र निवासी अंशु राणा (19 वर्ष, वर्तमान पता- नवासोसो, रातू) को भी धर दबोचा। दोनों ने पुलिस के समक्ष अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

अहम सबूत बरामद, टीम में कई थाना प्रभारी रहे शामिल

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना के वक्त पहने गए कपड़े, मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं। इस सफलता में रातू थाना प्रभारी आदिकांत महतो, नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार राय, दलादली, पंडरा व खरसीदाग ओपी प्रभारियों सहित तकनीकी शाखा की टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Advertisement

Advertisement
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram