थाना प्रभारी सहाबीर उरांव को पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं, क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर हुई चर्चा
पिठोरिया (रांची)। पिठोरिया पत्रकार संघ के सदस्यों ने गुरुवार को पिठोरिया थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी सहाबीर उरांव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संघ के सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मुजफ्फर हुसैन, ने थाना प्रभारी को क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। साथ ही क्षेत्र में बढ़ती यातायात समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आम लोगों की परेशानियों पर भी चर्चा की गई। मौके पर यामीन मंसूरी, अबू रेहान, मजीद आलम एवं इम्तियाज़ अंसारी शामिल थे।
पत्रकार संघ के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि थाना प्रभारी के नेतृत्व में पिठोरिया क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी तथा आम जनता को पुलिस का बेहतर सहयोग मिलेगा।
थाना प्रभारी सहाबीर उरांव ने क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को अपनी प्राथमिकता बताते हुए सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस तत्पर रहेगी।






